{"_id":"6112bd378ebc3e7b9e0a7e60","slug":"pucca-houses-will-be-built-for-1537-people-under-pmay-rs-187-80-lakh-released-to-201-beneficiaries-yamuna-nagar-news-knl79563813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमएवाई के तहत 1537 लोगों के बनेंगे पक्के मकान, 201 लाभार्थियों को जारी किए 187.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमएवाई के तहत 1537 लोगों के बनेंगे पक्के मकान, 201 लाभार्थियों को जारी किए 187.80 लाख रुपये
विज्ञापन
पीएमएवाई के तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी
- फोटो : Yamuna Nagar
प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी (पीएमएवाई) के तहत नगर निगम क्षेत्र के 1537 लाभार्थियों के पक्के मकान बनेंगे। बुधवार को नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर (आईएएस) द्वारा 1537 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र जारी किए हैं। वहीं, इस माह योजना के तहत 201 लाभार्थियों को पक्के मकान बनाने के लिए 187.80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि लाभार्थियों को पहली, दूसरी व तीसरी किस्त के रूप में दी जाएगी।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम एरिया के 4375 लोगों ने आवेदन किया गया था। जिसमें से 1537 लाभार्थियों को हम स्वीकृति पत्र जारी कर चुके हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से लगभग 32 करोड़ रुपये आया है। इस माह 201 लाभार्थियों को पक्के मकान बनाने के लिए 187.80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जिसमें 114 लाभार्थियों को पहली किस्त, 63 को दूसरी किस्त व 24 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी जानी है। पहली किस्त के लिए 113.20 लाख रुपये, दूसरी किस्त के लिए 62.60 व तीसरी किस्त के लिए 12 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। अजय सिंह तोमर ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी सरकार की तरफ से जारी की गई इस राशि का इस्तेमाल केवल अपना मकान बनाने में ही करें। उन्होंने कहा कि साल 2022 तक हर व्यक्ति के सिर पर पक्की छत हो। किसी को भी कच्चे मकानों में जीवन बसर न करना पड़े, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है।
ऐसे मिलती है राशि
पीएमएवाई के तहत खाली प्लॉट में मकान बनाने वाले को तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये दिए जाते हैं। पहली किस्त एक लाख, दूसरी किस्त एक लाख व तीसरी किस्त 50 हजार रुपये होती है। इसके अलावा जिन आवेदकों के मकान की छत कच्ची है या उसमें वृद्धि करना चाहता है तो ऐसे आवेदकों को योजना के तहत 1.50 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें पहली किस्त 60 हजार, दूसरी किस्त 60 हजार व तीसरी किस्त 30 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन
पीएमएवाई को लेकर किए गए कार्यों की ज्वाइंट कमिश्नर ने की समीक्षा
यमुनानगर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी (आईएएस) ने मंगलवार को निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ज्वाइंट कमिश्नर पिलानी ने योजना के तहत आवेदकों के आवेदन पत्रों की जांच, स्वीकृति पत्र जारी करने व लाभार्थी को राशि उपलब्ध करवाने समेत विभिन्न कार्यों पर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने अधिकारियों को योजना के तहत आने वाले आवेदनों की गहनता से जांच करने और पात्रों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। संवाद