फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Public representatives from Orissa visited village Dhaulra

Yamuna Nagar News: उड़ीसा से आए जनप्रतिनिधियों ने गांव धौलरा का किया दौरा

Thu, 22 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Public representatives from Orissa visited village Dhaulra
गांव धौलरा में बलभद्र मंदिर का दौरा करते उडीसा से आए जनप्रतिनिधि। संवाद
रादौर। उड़ीसा से आए 21 पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों ने 4 अधिकारियों की टीम के साथ गांव धौलरा का दौरा किया। गांव धौलरा पहुंचने पर उड़ीसा से आए 15 सरपंचों, 5 ब्लॉक समिति सदस्यों व एक जिला परिषद चेयरमैन की टीम का गांव के सरपंच सतीश कुमार व सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

उड़ीसा से आए सरपंचों व अन्य प्रतिनिधियों ने गांव में स्थित जिले की पहली मॉडल लाइब्रेरी का दौरा किया। जिसमें पंचायत व सरकार की ओर से वाईफाई, एसी, सीसीटीवी कैमरे, 3 हजार से अधिक किताबें, कंप्यूटर की व्यवस्था की हुई है। इस लाइब्रेरी का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15 जनवरी को ऑनलाइन किया था। उड़ीसा से आए सरपंचों ने ग्रामीण लाइब्रेरी की जमकर प्रशंसा की। वहीं सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने गांव में स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन बलभद्र जी मंदिर के भी दर्शन किए। प्रतिनिधिमंडल ने गांव में स्थित बलराम पैलेस, तालाब व डिस्पेंसरी का भी दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इस दौरान पंचायती राज के निदेशक डॉ. वजीर सिंह, कमल सिंह सांगवान, प्रोजेक्ट मैनेजर युवराज सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed