{"_id":"6441a6ffb9151eb1500ceeb4","slug":"pti-protesting-since-1047-days-for-job-restoration-yamuna-nagar-news-c-18-1-97489-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौकरी बहाली के लिए 1047 दिन से धरना दे रहे पीटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौकरी बहाली के लिए 1047 दिन से धरना दे रहे पीटीआई
Fri, 21 Apr 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी।नौकरी वापस पाने के लिए बर्खास्त 1983 पीटीआई का धरना लगातार जारी है। वीरवार को भी पीटीआई अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीटीआई का यह आंदोलन शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की राज्य कार्यकरिणी के आह्वान पर 1047 दिन से अनाजमंडी गेट पर चल रहा है। वीरवार को आंदोलन का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक संघ पूर्व जिला प्रधान अमीलाल ने किया। इस दौरान अध्यापकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से नौकरी बहाली की मांग की।
अमीलाल ने कहा कि अध्यापक निर्दोष हैं और 34 महीनों से बेरोजगारी की सजा भुगत रहे हैं। सरकार की आपसी राजनैतिक दुर्भावना के चलते उनका व उनके परिवार का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। यदि सरकार कोर्ट में उचित कदम उठाती तो निर्दोष अध्यापकों के परिवार बर्बाद होने से बच सकते थे। अमीलाल ने कहा कि उल्टा सरकार ने कोर्ट में उनके खिलाफ बयान दिया और उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छह अक्तूबर 2020 में बड़ौदा उप चुनाव के दौरान बर्खास्त पीटीआई को अन्य विभाग में समायोजित करने का वायदा किया था। 29 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट का बहाना बनाकर समय निकाल रही है। इस दौरान पीटीआई अध्यापकों ने नारेबाजी कर बहाली का मांग की। इस दौरान रामस्वरूप शर्मा संयोजक संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान संजय कांबोज, राकेश धनखड़, जिला शारीरिक अध्यापक संघ कृष्ण लाल, रमेश धीमान, संदीप पिलनिया, सुरेंद्र सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।