फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Psychologist Paramedical will remove the stress of prisoners in jail

साइकोलोजिस्ट पैरामेडिकल दूर करेंगे जेल में कैदियों का तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Psychologist Paramedical will remove the stress of prisoners in jail
यमुनानगर। डीजीपी जेल आकिल मोहम्मद ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण किया और कैदी-बंदियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही जेल में साइकोलोजिस्ट पैरामेडिकल स्टाफ रखे जाएंगे। इनका कार्य कैदियों की काउंसलिंग कर उन्हें तनाव से दूर करेंगे। इससे जहां कैदियों का तनाव दूर होगा, वहीं उनमें नई ऊर्जा का संचार और सकारात्मक सोच आएगी। इसके अलावा कैदियों के खाने में भी बदलाव किया जाएगा। इससे उन्हें नए-नए व्यंजन खाने को मिलेंगे तथा मैन्यू के आधार पर पकवान बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैदियों को पैरोल इसलिए दी जाती है कि वह बाहर आकर अपने परिवार से मिल सकें। पैरोल से लौटने वाले कैदियों की विशेष जांच की जाएगी, क्योंकि यमुनानगर का क्षेत्र हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बार्डर से लगता है। ऐसे में नशे की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि कई बार जेलों से भी बदमाशों के धमकी देने की बात सामने आती है। कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आए हैं, लेकिन जेल स्टाफ ऐसे अपराधियों से निपटने में सक्षम है। इस मौके पर यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल, जेल एसपी संजीव पातड़, डीएसपी रघुवीर सिंह व डीएसपी जसवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed