फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Provision of subsidy on harvester

Yamuna Nagar News: हार्वेस्टर पर अनुदान का प्रावधान

Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Provision of subsidy on harvester
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नेबजट में किसानों को गन्ना छिलाई के लिए सब्सिडी पर हारवेस्टर उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे जिले के किसानों को काफी फायदा होगा। क्योंकि जिले में गन्ने का रकबा घट रहा है।
वर्ष 2017-18 के दौरान जिले में गन्ने का रकबा 99 हजार एकड़ था, जो पिछले साल घट कर 85 हजार एकड़ पर आ गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह पॉपुलर का बढ़ता रकबा है। इस बार जिले में पॉपुलर का रकबा करीब 24 हजार एकड़ को पार कर चुका है। किसान गन्ने के खेतों में पॉपुलर के पौधे लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा किसानों को गन्ने की छिलाई के लिए सबसे ज्यादा मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पहले बिहार से बड़ी संख्या में मजदूर गन्ना छिलाई के लिए आते थे, जिनकी संख्या अब तेजी से कम हुई है। मजदूरों को बिहार में ही रोजगार मिलने लगा है। जिस कारण वहां से मजदूरों ने यहां आना कम कर दिया है। मजदूर 50 से 60 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना छिलाई का ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ःभारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना का कहना है कि गन्ना छिलाई करने वाली मशीन की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है। लाखों रुपये खर्च करके किसान इस मशीन को नहीं ले सकता। यदि सरकार 50 प्रतिशत भी सब्सिडी देती है तब भी यह मशीन किसानों की पहुंच से बाहर है। सब्सिडी का फायदा तो बिजनेसमैन को ही होगा। वहीं सरस्वती शुगर मिल की तरफ से तीन मशीनें गन्ना छिलाई के लिए लगाई गई हैं, जो किसान से 55 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किराया लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed