{"_id":"68e2c472db67357e5606a267","slug":"provide-information-about-the-organization-to-members-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144966-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सदस्यों को संगठन के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सदस्यों को संगठन के बारे में दी जानकारी
Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिजली निगम में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी व अन्य सब डिविजनों के पदाधिकारियों की ओर से अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सदस्यों को संगठन के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान जिंदल पावर हाउस पर स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष आशीष धीमान के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी इकट्ठे हुए। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा कब हुआ था 04 अक्टूबर 2017 को ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत विद्युत विभाग की चारों कंपनियों, यूएचबीवीएन डीएचबीवीएन एचपीपीएन एचपीसीएल में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ संगठन रजिस्टर्ड नंबर 2061 का गठन किया गया था।
यह संगठन विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंधित है जिसका उद्देश्य विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलवाने व कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए संगठन का निर्माण किया गया था। संगठन कर्मचारियों के हित की लड़ाई आगे भी लड़ता रहेगा। इस दौरान सुरेश अंसल, जिला सहसचिव सुभाष राणा, यूनिट यमुनानगर अध्यक्ष प्रिंस बिंद्रा, सुनील, दिनेश, प्रिंस, विकास राजीव आदि मौजूद रहे।