{"_id":"6075f5c58ebc3e8d2901df6b","slug":"protest-private-school-fees-of-the-education-minister-yamuna-nagar-news-knl67152549","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री के आवास पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
protest private school fees of the Education minister
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से ट्यूशन फीस के साथ-साथ अन्य जार्च वसूलने के खिलाफ मंगलवार को फिर अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। जागरूक अभिभावक मंच के बैनर तले काफी संख्या में अभिभावक जगाधरी के सरस्वती स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद जुलूस निकालते हुए शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के जगाधरी स्थित आवास पर पहुंचे और निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावक हाथ में नारे लिखे बैनर लिए हुए थे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। साथ ही भारी भरकम फीस वसूलने के लिए अभिभावकों पर दबाव डालने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों ने शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर को ज्ञापन भी सौंपा।
शिक्षामंत्री ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि कोर्ट के आदेशानुसार ही सरकार की तरफ से फीस लेने संबंधी चिट्ठी जारी की गई है। अगर कोई स्कूल संचालक आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षामंत्री के आश्वासन के बाद अभिभावक शांत हुए और उम्मीद जताई कि सरकार की तरफ से ज्यादा फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जागरूक अभिभावक मंच के महासचिव आशीष मित्तल, अधिवक्ता साहब सिंह गुर्जर, जसदीप, विजय कंबोज, अधिवक्ता मोहित छिब्बर, नेहा जोली, जसबीर कांबोज, परमजीत, कपिल, कुलविंद्र, राजेश, सनी गोयल, राजेश मल्होत्रा, अनिल, सुनील, अमित, राजेश, ललित सैनी, विक्रांत, वीनू शर्मा, मीनाक्षी, राजेेश कुमार, सुरेश, विजय वर्मा, संजीव बजाज, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
ये है अभिभावकों की मांग
-प्रदेश सरकार व न्यायालय द्वारा फीस लेने के बारे में जो आदेश हुए हैं, उन आदेशों को लागू करवाया जाए।
-अभिभावक ट्यूशन फीस के अलावा अन्य किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की स्थिति में नहीं है।
-निजी स्कूल वाले अभिभावकों से नाजायज फीस की मांग रहे हैं। उन्हें मनमानी की फीस वसूलने से रोका जाए।
-जो स्कूल संचालक अभिभावकों से सालाना व अन्य चार्ज वसूल चुके हैं, उस राशि को आगामी फीस वापस करवाया जाए।
-जो स्कूल संचालक पिछले साल के वार्षिक व अन्य चार्ज ले रहे हैं, उनकी मान्यता खत्म की जाए।
-कोई अभिभावक टीसी का आवेदन करता है तो उसे अविलंब बिना शुल्क के टीसी दी जाए।
-किसी कारणवश बच्चे की फीस नहीं पहुंचती है तो बच्चे को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित न किया जाए।
-ऐसे स्कूलों के खिलाफ जांच हेतु कमेटी गठित की जाए जो कोरोना महामारी के दौरान न सिर्फ राज्य व केंद्र सरकार द्वारा बनाए नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
-कुछ निजी स्कूल संचालक सुप्रीम कोर्ट व सरकार के आदेशों को दरकिनार करके मनमर्जी की फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। कोरोना काल में न तो बच्चों की पढ़ाई हुई और न ही बच्चे स्कूल में गए। ऐसे में नाजायज चार्ज वसूलना गलत है। शिक्षामंत्री संज्ञान लेकर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। -साहब सिंह गुर्जर, जागरूक अभिभावक मंच
विज्ञापन
-अभिभावकों ने ज्ञापन दिया है। सभी स्कूल संचालकों को पहले ही हिदायत है कि वे कोर्ट और सरकार के आदेशों के अनुसार फीस वसूल करें, अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-कंवरपाल गुर्जर, शिक्षामंत्री