फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property transfer process will be completed in 15-20 days, Yamunanagar

प्रापर्टी ट्रांसफर की प्रक्रिया 15-20 दिन में होगी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Property transfer process will be completed in 15-20 days, Yamunanagar
जनता दरबार में लोगों की समस्या के समाधान की जानकारी देते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूएलबी के एनडीसी पोर्टल पर आ रही परेशानियों को लेकर मंगलवार को नगर निगम की ओर से मेयर हाउस में जनता दरबार लगाया गया। इसमें मेयर मदन चौहान ने प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने, प्रॉपर्टी टैक्स व डवलेपमेंट चार्ज व फाइल ट्रांसफर करने समेत विभिन्न समस्याएं सुनीं। उन्होंने शहरवासियों को 15 से 20 कार्य दिवस में प्रापर्टी संबंधित फाइल प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।
मेयर ने शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के सीटीपी केके वारसने के साथ वर्जुअल और चीफ इंजीनियर अशोक राठी, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार व एटीपी प्रवेश कोशिश के साथ बातचीत कर समाधान करने के निर्देश दिए। सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, जेडटीओ अजय वालिया की मौजूदगी में ललित गुप्ता, एडवोकेट किशोर, आकाश बंसल, विकास, राजकुमार, रमेश चौहान, विरेंद्र वधावन ने बताया कि यूएलबी की साइट पर ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स व डवलपमेंट चार्ज जमा करवाने के बाद भी देय राशि साइट पर दिखाई देती है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

टैक्स व चार्ज जमा करवाने के बाद देय शुल्क शून्य दिखाई देनी चाहिए और उसी दिन अपडेट करके एनडीसी जारी की जाए। नगर निगम कार्यालय में नई प्रापर्टी आईडी बनवाने व प्रापर्टी ट्रांसफर से संबंधित फाइल पर अधिकारियों के साइन करवाने में कई दिन लग जाते हैं। एक से दूसरे अधिकारी तक फाइल पहुंचने में काफी समय लगता है। यह व्यवस्था ठीक की जाए। शहर के पुराने मोहल्ले व अप्रूव्ड एरिया में डेवलपमेंट चार्ज नहीं लगना चाहिए। व्यवसायिक व रिहायशी का डेवलपमेंट चार्ज फिक्स किया जाए। 15 से 20 साल पुराने प्लाटों की रजिस्ट्री होनी चाहिए। बड़े प्लाट में से यदि कोई 500 या इससे कम गज का प्लाट बेचना चाहे तो डेवलपमेंट चार्ज केवल बेचे गए प्लाट पर लगना चाहिए। असस्मेंट आवेदन करने के बाद उसी दिन जारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर मदन चौहान ने समस्याओं को लेकर शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के सीटीपी केके वारसने के साथ वर्जुअल बातचीत की। साथ ही निगम अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान करने का आश्वासन दिया। मेयर ने लोगों को बताया कि 15 से 20 दिन के भीतर प्रॉपर्टी आईडी व प्रापर्टी ट्रांसफर संबंधित फाइलों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा जो तकनीकी समस्याएं हैं यूएलबी से नोटिफिकेशन मंगवाकर समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed