{"_id":"6a077cce28222a1e5b0ee68c","slug":"property-dealer-murdered-blood-soaked-body-found-in-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156155-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दफ्तर में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दफ्तर में मिला खून से लथपथ शव
Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद मौजूद पुलिस व फारंसिक टीम। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में मंडेबर रोड स्थित कमल नगर में शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव उनके ऑफिस के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। अज्ञात हमलावरों ने चाकू से उन पर कई वार किए। सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना पुलिस, सीआईए-वन और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान फर्कपुर निवासी 64 वर्षीय कलीराम के रूप में हुई है। वह लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे। परिवार में उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटा राजेश अमेरिका में रहता है। शुक्रवार को करीब 11 बजे कलीराम की उनकी पत्नी से बात हुई थी, लेकिन दोपहर को रोज की तरह खाना खाने के लिए वह घर नहीं गए।
फोन पर बात नही होने के कारण पत्नी ने पड़ोसी दुकानदार को फोन किया। पड़ोसी दुकानदार भीम ऑफिस में गया तो कलीराम का शव पड़ा देखा। कलीराम जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फर्कपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस टीम का कहना है कि फुटेज से आरोपियों की पहचान या उनकी गतिविधियों का सुराग मिल सकता है।
बेटे ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का शव
फर्कपुर में प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की हत्या की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उनके अमेरिका में रह रहे बेटे राजेश ने तुरंत चचेरे भाई संजीव को वीडियो कॉल कर परिजनों से बात की। वीडियो कॉल के दौरान पिता का शव देख राजेश खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और जल्द भारत पहुंचने की बात कही।
परिवार ने किसी प्रकार की रंजिश होने से किया इन्कार
प्रॉपर्टी डीलर कलीराम की हत्या के बाद परिवार सदमे में है। मृतक के भतीजे संजीव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उन्हें चाचा की हत्या की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि कलीराम कई वर्षों से प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार की भी किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा कि हत्या किसने और क्यों की।
जल्द किया जाएगा खुलासा : एसपी
प्रॉपर्टी डीलर कलीराम हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की प्रगति का जायजा लिया और पुलिस टीमों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद मौजूद पुलिस व फारंसिक टीम। संवाद- फोटो : संवाद