फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Properties of property tax defaulters will be sealed

Yamuna Nagar News: संपत्ति कर के बकायेदारों की संपत्तियां होंगी सील

Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Properties of property tax defaulters will be sealed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव का परिणाम आने के बाद ही आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी। आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर निगम की फिर संपत्ति कर के बकायेदारों की संपत्तियां सील करने की तैयारी कर ली है। इससे पहले नगर निगम ने 20 बकायेदारों की संपत्ति सील की थी।
नगर निगम की आय का सबसे बड़ा स्रोत संपत्ति कर है, जिसे शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। बड़ी संख्या में बकायेदार करोड़ों रुपये का संपत्ति कर दबाए बैठे हैं। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर कुछ माह पहले पांच लाख व एक लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम-1994 के तहत अंतिम नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

नोटिस जारी करने के बाद जनवरी व फरवरी माह में निगम ने लगभग 20 से अधिक बकायेदारों की संपत्तियां सील की थी। इस दौरान कुछ संपत्तिधारकों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। दो माह में निगम में लगभग चार करोड़ रुपये संपत्ति कर जमा हुआ। लेकिन अभी भी काफी बकायेदार ऐसे हैं, जो प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें नामी औद्योगिक इकाइयों से लेकर संस्थान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित रिहायशी मकान शामिल हैं। इन पर संपत्ति कर की एक से दस लाख या अधिक राशि बकाया है। निगम ने इनकी सूची तैयार करने के साथ इन्हें सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीलिंग कार्रवाई के लिए नगर निगम एरिया को दो जोन में बांट कर टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed