फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Progress of cases under Prevention of Atrocities Act

Yamuna Nagar News: अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की जानी प्रगति

Tue, 02 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Progress of cases under Prevention of Atrocities Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने उपमंडल स्तरीय विजिलेंस एवं मानिटरिंग कमेटी की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीएम में मामलों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी व्यासपुर इनाम मोहम्मद ने अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त हुए छह प्रकरणों की बिंदुवार जानकारी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इन मामलों में संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम गिल ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों पर किसी भी प्रकार का अत्याचार या भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष व त्वरित तरीके से किया जाए ताकि पीड़ित वर्ग को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गैर सरकारी सदस्यों से अपील की कि वे भी समाज में जागरूकता फैलाएं ताकि लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी प्रकार का अन्याय होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवा सकें। बैठक में डीएसपी हरविंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दलजीत सिंह, बीडीपीओ आस्था गर्ग, जिला कल्याण अधिकारी सहायक कार्यालय मनीष कुमार सहित गैरसरकारी सदस्य काला राम, जरनैल सिंह, प्रेमचंद व रूलदा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed