फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Procurement started earlier but still a backward district

Yamuna Nagar News: पहले शुरू हुई खरीद फिर भी पिछड़ा जिला

Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Procurement started earlier but still a backward district
यमुनानगर। इस साल धान की सरकारी खरीद समय से पहले शुरू हो गई थी। इसके बाद भी जिला धान की खरीद में पिछड़ा हुआ है। अभी तक अनाज मंडियों में केवल 181947 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। जबकि, पिछले साल 15 अक्तूबर तक मंडियों में 356911 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका था। ऐसा भी नहीं है कि मंडियों में धान कम आ रहा हो। मंडियों में धान लेकर आने वाले वाहनों का कतार लगी है। किसानों का आरोप है कि जानबूझ कर मंडियों में धान की खरीद कम दिखाई जा रही है। मंडियों में धान तो पिछले साल से ज्यादा आ चुका है, लेकिन खरीद कम दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

यह सब इसलिए किया जा रहा है कि कोई धीमे उठान पर सवाल खड़े न करे क्योंकि मंडियां धान की बोरियों से अटी पड़ी है। यदि खरीद ज्यादा दिखाएंगे तो उसके मुकाबले कम हुए उठान पर जवाब देना पड़ेगा। इससे यही वजह है कि मंडियों में रोजाना जितनी धान आ रही है उसकी आधी ही खरीद कागजों में दिखाई जा रही है। वहीं किसानों को अब तक करीब 106 करोड़ रुपये की पेमेंट खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। हाथ में धान की राशि आने से किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर में सबसे ज्यादा खरीद
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिले की सभी 13 मंडियों में 181947 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की आवक हो चुकी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 106944, हैफेड ने 39982 और हरियाणा भंडारण निगम ने 35021 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 15012 छछरौली अनाज मंडी में 20182 , गुमथला राव अनाज मंडी में 2411 , जगाधरी अनाज मंडी में 36407 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। वहीं जठलाना अनाज मंडी में 1549 , खारवन मंडी में 313, प्रतापनगर अनाज मंडी में 19066, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 42770 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 13322 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। रणजीतपुर मंडी में 8047 मीट्रिक टन, रसूलपुर अनाज मंडी में 6428 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 13449 मीट्रिक टन व यमुनानगर अनाज मंडी में 167 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed