फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Procession held on the occasion of Akshaya Tritiya

Yamuna Nagar News: अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Procession held on the occasion of Akshaya Tritiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्म उत्सव एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में समस्त ब्राह्मण सभा की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राजीव बिंदल ने किया।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने पृथ्वी से अधर्म का नाश किया।
इस माैके पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि परशुराम जी ने संपूर्ण समाज को एकजुट किया। जिप अध्यक्ष रमेश चंद ने कहा परशुराम ने सभी को धर्म का रास्ता दिखाया। यह शोभा यात्रा पटवारखाना स्थित श्री कृष्णा मंदिर से आरंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जाकर संपन्न हुईं। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम, विष्णु, राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल तीन गाड़ियों में लहराता हुआ तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना। अघोरी स्वरूप में भगवान शिव का नृत्य भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। नासिक से आई हुई ढोल पार्टी ने भी समां बांधा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री परशुराम और वंदे मातरम का जयघोष किया। मुस्लिम समुदाय ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के सोनू शर्मा, बंटी शर्मा, अंकुर शर्मा, डिम्पल, मोनू, नवनीत व मदन शर्मा ने अतिथियों को भगवान परशुराम जी का स्वरूप भेंट किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव बिंदल वह पूर्व विधायक बलवंत सिंह को परसा भी भेंट किया गया। नपा चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष मंगत राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed