फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Problem of broken roads, dirt and waterlogging

Yamuna Nagar News: टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव की समस्या

Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Problem of broken roads, dirt and waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 12 को शहर से जोड़ता तीर्थनगर-बाडीमाजरा रोड एक दशक से खस्ताहाल व जलभराव के लिए बदनाम है। मौजूदा समय में भी रोड धंसा कहीं उखड़ा हैं, वहीं इस पर जलभराव की भी परेशानी आने-जाने वाले हजारों लोग झेल रहे हैं।
रोड के दोनों ओर कॉलोनियों व गांवों और पांसरा रेल फाटक से कुरुक्षेत्र-सहारनपुर रोड के पार कॉलोनियों व गांवों में भी लोग गंदगी व जलभराव जैसी दिक्कत झेल रहे हैं। साथ ही कई जगह स्ट्रीट लाइट भी बंद है। निगम चुनाव के माहौल में वार्ड के निवासी उक्त समस्याओं के समाधान की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर-2018 के निगम चुनाव में वार्ड एससी रिजर्व था और यहां से भाजपा के संजीव कुमार पार्षद बने। इस बार भी वार्ड एससी रिजर्व है, पर अबके भाजपा से संजीव कुमार पार्षद प्रत्याशी नहीं बनाए गए। इस बार वार्ड से भाजपा ने डॉ. तिलकराज और कांग्रेस ने मनोज नागरा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस बार के चुनाव में पिछले चुनाव की तरह 14 बूथ हैं, पर मतदाताओं की संख्या पहले से 3083 ज्यादा है। अक्तूबर-2018 के चुनाव में जहां वार्ड में कुल 12214 वोट थे, वहीं इस बार बढ़कर 14463 हो गए हैं। इस तरह नए प्रत्याशी व बढ़े वोट दोनों इस बार वार्ड में पार्षद चुनाव को दिलचस्प बना सकते हैं।
नई वार्डबंदी में क्षेत्र
गांव रायपुर, रायपुर कॉलोनी, कामीमाजरा, पांसरा, दौलतपुर, शादीपुर, बाडीमाजरा, गधौली माजरी, तीर्थनगर, रूपनगर, ताजकपुर, ताजकपुर आबादी, नहरपार टपरियां, डेहा बस्ती।
तीर्थनगर के रोहन ने बताया कि वार्ड की बड़ी समस्या तीर्थनगर-बाडी माजरा रोड की है, जो धंसा कहीं उखड़ा है। रोड के साथ लगते नाले व सीवर लाइन की सही सफाई नहीं होती। इससे रोड पर जलभराव की भी परेशानी है। रोड के दोनों ओर कॉलोनियों व गांवों के लोगों सहित यहां से आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को रोज दिक्कत होती है। रोड के ये हाल तब हैं, जब यह वार्ड को शहर से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।
राजू ने कहा कि तीर्थनगर-बाडी माजरा रोड सहित दोनों ओर लगती कॉलोनियों-गांवों में गंदगी व जलभराव की भी समस्या है। न तो नियमित झाड़ू लगाने के लिए सफाई कर्मचारी आते हैं और न रोज कचरा उठान के लिए निगम के वाहन। ऐसे में कचरे को लोग इधर-उधर गलियों-सड़कों किनारे या प्लॉटों व खुले स्थानों में गिरा देते हैं, जिससे पास रहे रहे लोगों सहित राहगीरों को दुर्गंध व मक्खी-मच्छरों की परेशानी होती है।
बाडी माजरा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि साथ लगती जोहड़ पर मरम्मत व सफाई का काम अधर में है। साथ ही जगह-जगह गंदगी व जलभराव की परेशानी के साथ तीर्थनगर-बाडीमाजरा की हालत खस्ता है। रोड कई जगह धंसा तो कहीं से उखड़ गया है। गांव में अभी पक्की गलियाें व नालियां बनी, पर वहां जलभराव हो रहा है। क्योंकि नालियों की ढलान सही नहीं बनाई गई। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं।
सत कुमार ने बताया कि गंदगी व ठप जलनिकासी के साथ ही स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद या खराब पड़ी हैं। इससे शाम बाद अंधेरा छा जाता है, जिससे आने जाने में परेशानी व सड़क दुर्घटनाओं व आपराधिक घटना का भय रहता है। नाले-नालियां व सीवर की सही सफाई न होने से बार-बार जलभराव की परेशानी निवासियों को झेलनी पड़ती है। इन दिक्कतों का समाधान होना चाहिए।

निवर्तमान पार्षद संजीव कुमार ने बताया कि कार्यकाल में वार्ड में करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। इसमें गलियों-सड़कों, नाले-नालियों व कम्युनिटी सेंटर जैसे काम शामिल हैं। जहां तक तीर्थनगर-बाडी माजरा रोड की बात है तो इस पर निर्माण व मरम्मत के काम होने हैं, जो निगम चुनाव बाद लगेंगे। साथ ही वार्ड में कई जगह जल निकासी के भी काम चुनाव के बाद कराए जाने हैं।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 14 - 6749 - 5465 - 12214
2025- 14 - 8490 - 6767 - 15297
वार्ड 12 में मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
174 - 689 - 491
175 - 626 - 523
176 - 818 - 552
177 - 491 - 397
178 - 556 - 438
179 - 476 - 373
180 - 607 - 493
181 - 584 - 453
182 - 663 - 556
183 - 819 - 663
184 - 557 - 426
185. - 653 - 552
186 - 473 - 407
187 - 478 - 443
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed