फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Priyanshu in discus throw, Aman first in 800 meter race

Yamuna Nagar News: चक्का फेंक में प्रियांशु, 800 मीटर दौड़ में अमन प्रथम

Thu, 19 Dec 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu in discus throw, Aman first in 800 meter race
रादौर। संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल व सुरेंद्रा हाई स्कूल की ओर से चल रही खेलकूद प्रतियोगिता तीसरे दिन भी जारी रही। इसके तहत बुधवार को स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। डिस्कस थ्रो में प्रियांशु, 800 मीटर दौड़ में अमन प्रथम रहे।
विज्ञापन

कक्षा सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों में कबड्डी, 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, खो-खो, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, हाई जंप, बैडमिंटन जैसी स्पर्धाएं हुईं। कबड्डी में संजय गांधी स्कूल की कक्षा सातवीं की टीम विजेता रही। कबड्डी में सुरेंद्रा स्कूल की कक्षा आठवीं व नौवीं की टीम विजेता रही। खो-खो में संजय गांधी स्कूल की कक्षा सातवीं की टीम विजेता रही। डिस्कस थ्रो में सुरेंद्रा स्कूल से प्रियांशु पहले, अनमोल दूसरे व कर्ण तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में मानसी पहले, रिया दूसरे व समईया तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अनस पहले, अहम दूसरे व आगम तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अमन पहले, वंश दूसरे व वंश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में सुरेंद्रा स्कूल से संजय व संजय गांधी स्कूल से दीक्षिता व माही विजेता रहे। मौके पर स्कूल प्रबंधक रणधीर चौधरी, प्रिंसिपल सोनिया चानना, सुरेश चानना, निशा कांबोज, सुखजीत कौर, हरप्रीत कौर, शीतल, काजल, मोनिका, नैंसी, सुजाता मौजूद रहे।
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed