{"_id":"681cfb2e6238ec405408af84","slug":"private-schools-are-taking-two-months-advance-fees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137398-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निजी विद्यालय ले रहे दो महीने की एडवांस फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निजी विद्यालय ले रहे दो महीने की एडवांस फीस
Fri, 09 May 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरकार व विभाग की अनुमित के जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों की मनमानी जोरों पर है। कक्षाएं बंद करने के बजाए स्कूलों ने अभिभावकों से एडवांस फीस लेना शुरू कर दिया है। स्कूल संचालक जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश होना बताकर अभिभावकों से मई व जून की फीस जमा करवा रहे हैं।
वहीं शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसका खामियाजा अभिभावकों को जेब और विद्यार्थियों को अपना अमूल्य समय से चुकाना पड़ रहा है। विभाग स्पष्ट कर चुका है कि यह सभी अमान्य स्कूल बंद किए जाएंगे। इसके बावजूद जिले में 47 अमान्य स्कूल चल रहे हैं। यह स्कूल विद्यार्थियों के दाखिले लेकर कक्षाएं लगा रहे हैं।
विभाग ने इन स्कूलों को दाखिला न करने व कक्षाएं न लगाने के आदेश दिए थे, परंतु इसका कोई असर नहीं हुआ। स्कूलों की यह गतिविधि अपराध की श्रेणी में आती है। इसके लिए संचालकों पर धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधिक धाराओं में केस भी दर्ज किया जा सकता है। यह अधिकार विभाग और अभिभावकों दोनों के पास है।
विज्ञापन
अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और इस दिशा में कदम उठाने से बच रहे हैं। वहीं विभाग अपनी लचर व्यवस्था से नहीं उभर पा रहा है। यही कारण है कि विभाग की ओर से अभी तक किसी स्कूल व संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
शिक्षा विभाग की सूची में 47 स्कूल अमान्य
शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार जिले में कुल 47 स्कूल अमान्य हैं। यह सूची खंड शिक्षा अधिकारियों की जानकारी के अनुसार तैयार की गई है। सूची में मात्र 10 स्कूल ऐसे हैं जिनके पास प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय चलाने की अनुमति है। वहीं 37 स्कूल पूरी तरह गैर कानूनी तरीके से चलाए जा रहे हैं।
सबसे कम अमान्य स्कूल छछरौली, रादौर व सरस्वतीनगर खंड में हैं। इन तीनों खंडों में दो-दो स्कूल बिना मान्यता चल रहे हैं। साढौरा में नौ स्कूल और बिलासपुर में सात स्कूल गैर कानूनी तरीके से चलाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा स्कूल जगाधरी खंड में हैं। जगाधरी खंड में अमान्य स्कूलों की संख्या 25 है। इनमें से 18 स्कूल शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। पुराना हमीदा क्षेत्र में पांच अमान्य स्कूल चल रहे हैं।
जिले में चल रहे अमान्य स्कूलों के प्रति विभाग सख्त रुख अपना रहा है। निदेशालय के आदेशों पर इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूची के सभी निजली स्कूलों से उनके दस्तावेज मंगवाए गए हैं। कक्षाएं न लगाने के आदेश दिए हैं। जो स्कूल आदेश नहीं मानेंगे उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।