{"_id":"6769b7c32c39c1763d09dee8","slug":"prisoners-will-fill-fuel-in-their-vehicles-a-pump-will-open-in-the-jail-premises-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130344-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैदी भरेंगे वाहनों में ईंधन, जेल परिसर में खुलेगा पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैदी भरेंगे वाहनों में ईंधन, जेल परिसर में खुलेगा पंप
Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला जेल जगाधरी में बंद कैदी जल्द ही लोगों के वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरते नजर आएंगे। इसके लिए जेल परिसर में जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे किनारे पेट्रोल पंप लगाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि जनवरी में पेट्रोल पंप शुरू हो जाएगा।
जेल परिसर में उत्तर की तरफ पेट्रोल पंप लगाया जा रहा है। इसके लिए जेल की चहारदीवारी को भी तोड़ा जा चुका है। यह पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से स्थापित किया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के टैंक को जमीन में दबाया जा चुका है। जब पेट्रोल पंप शुरू हो जाएगा तो यहां वाहन चालकों को 24 घंटे पेट्रोल-डीजल की सुविधा मिलेगी।
पेट्रोल पंप पर तेल डालने के लिए जेल में बंद उन्हीं कैदियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जिनका चाल-चलन सही है। साथ ही जिनकी सजा थोड़े समय की रह गई है उन्हें भी मौका मिलेगा। इसके लिए कैदियों को कुरुक्षेत्र जेल में चल रहे पेट्रोल पंप पर कैदियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
शाम होने के बाद रातभर जेल कर्मियों की ड्यूटी तेल भरने में लगाई जाएगी। तेल बिकने से जो आय प्राप्त होगी वह जेल के खजाने में जमा होगी। पेट्रोल पंप को अंतिम रूप देने के लिए दर्जनों मजदूर काम पर लगे हैं। पेट्रोल पंप की मशीनों को चलाने के लिए जेल प्रशासन की तरफ से बिजली निगम में मीटर कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है। बिजली निगम की टीम मुआयना करते हुए सारी प्रक्रिया पूरी कर पेट्रोल पंप को कनेक्शन जारी करेगी। वहीं पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे जो पेड़ खड़े थे उन्हें वन विभाग पहले ही कटवा चुका है।