फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prisoners and prisoners will fill fuel in vehicles in 11 districts of the state

Yamuna Nagar News: प्रदेश के 11 जिलों में कैदी और बंदी वाहनों में भरेंगे ईंधन

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Prisoners and prisoners will fill fuel in vehicles in 11 districts of the state
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रदेश की 11 जिलों में सलाखों के पीछे बंद कैदी-बंदी जल्द ही वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरते हुए नजर आएंगे। प्रथम चरण में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इसकी पहले ही शुरूआत हो चुकी है। वहीं अब अन्य 11 जेलों की बारी है। इनमें यमुनानगर जेल के कैदी-बंदी भी शामिल हैं।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन जेलों के बाहर पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप स्थापित होंगे। इससे कैदियों-बंदियों को स्वावलंबी बनने का मौका मिलेगा, साथ ही सरकार के खजाने का राजस्व भी बढ़ेगा। वहीं इसी कड़ी के तहत यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर स्थित जिला जेल के बाहर कॉर्नर में पेट्रोल पंप बनाने की योजना है। पंप लगाने की जेल प्रशासन को मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

यमुनानगर जेल में मौजूदा समय में 1224 कैदी-बंदी हैं, जिनमें 31 महिलाएं हैं, तीन बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। मौजूदा समय में प्रदेश की जेलों में सिर्फ 20,953 कैदियों को रखने की ही जगह है। योजना के अनुसार यमुनानगर सहित, अंबाला, करनाल, पानीपत, हिसार, नूंह, सोनीपत, भिवानी सहित अन्य तीन जिलों में पेट्रोल पंप लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर बनने वाले पंप को एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलते ही पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंप के खुलने के बाद कैदी-बंदी सुबह से शाम तक यहां काम करेंगे, उसके बाद रात को जेल प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को ड्यूटियां लगाई जाएगी। बकायदा इसके लिए कर्मचारियों व कैदी-बंदियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बताया बताया जा रहा है इन इस पंप का नाम भी जेल पंपिंग स्टेशन रखा गया है। संवाद
हरियाणा में कहां सेंट्रल और जिला जेल
आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में सेंट्रल जेल अंबाला, सेंट्रल जेल प्रथम हिसार, सेंट्रल जेल द्वितीय हिसार है। भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, फतेहाबाद, यमुनानगर और नूंह में जिला जेल है।


यमुनानगर में बिलासपुर रोड पर जेल पेट्रोल पंप लगाने की योजना है। दो-तीन विभागों से एनओसी आनी है। एनओसी मिलते ही पंप बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसी तरह प्रदेश के अन्य 11 जिलों में भी इस तरह का पेट्रोल पंप लगाने की योजना बताई जा रही है। - विशाल छिब्बर, जेल अधीक्षक यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed