{"_id":"61ba472affdcd818d43dc2f6","slug":"prisoner-s-health-deteriorated-in-jail-death-in-hospital-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl928828173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
जेल में तबीयत बिगड़ने से हुई कैदी की मौत के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लूटपाट के मामलने में जिला जेल में सात साल की सजा काट रहे पुराना हमीदा के गढ़ी गुजरान निवासी सद्दाम उर्फ गुलफाम की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट श्वेता के नेतृत्व में गठित बोर्ड की निगरानी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
जगाधरी शहर थाना के जांच अधिकारी मंसाराम ने बताया कि पुराना हमीदा के गढी गुजरान निवासी सद्दाम उर्फ गुलफाम को 28 मई 2017 को दो अन्य साथियों के साथ लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। सद्दाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के एएसआई अनिल कुमार को लूटने का प्रयास किया था। तब शहर पुलिस ने आरोपी सद्दाम व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था।
इसके बाद वर्ष 2017 में अदालत ने उसे सात साल की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में था। बुधवार तड़के तीन बजे जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसे जेल में बने अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।