फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Principles for Life's Upliftment

Yamuna Nagar News: जीवन उत्थान के लिए बताए सूत्र

Mon, 25 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Principles for Life's Upliftment
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम जगाधरी में उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी ज्ञानानंद ने श्रद्धालुओं को मानव जीवन के उत्थान के लिए कई बहुमूल्य सूत्रों के बारे में बताया।
उन्होंने सेवा का महत्व समझाते हुए कहा कि केवल मनुष्य का शरीर लेकर पैदा हो जाना ही मनुष्यता की पहचान नहीं है। वास्तविक मनुष्य तभी कहलाते हैं जब हमारे भीतर मनुष्यत्व के गुण उजागर होते हैं। सृष्टि में उत्पन्न कोई भी जीव जंतु अपनी प्रकृति और स्वभाव से बंधे हुए हैं और प्रकृति द्वारा निर्धारित कार्यों में ही संलग्न रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानव को सृष्टि का सिरमौर कहा गया है चूंकि वह अपने लिए आत्मिक उत्थान के द्वार खोल सकता है। चुनाव करने का एक मात्र विकल्प मनुष्य के पास है, परंतु हम अपनी संकीर्ण सोच और मिथ्या अहंकार के वशीभूत होकर मनुष्यत्व को भूला कर स्वयं को पशु की श्रेणी से भी नीचे गिराकर अपना पतन कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आशुतोष महाराज कहते हैं कि विलुप्त मानवता को केवल ब्रह्मज्ञान के द्वारा ही पुनर्जीवित किया जा सकता है। ब्रह्मज्ञान हमारे दृष्टिकोण को पूर्ण रूप से परिवर्तित कर देता है और हम अपनी सोच के संकीर्ण दायरे से बाहर निकलकर परोपकार एवं जन कल्याण के बारे में सोचने लगते हैं। तभी हम मानवता के उत्थान हेतु सेवा में अपने जीवन को लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed