{"_id":"6a4807abe9ed057e7609fc0c","slug":"prime-hotel-closed-following-public-complaints-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-158885-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनता की शिकायत पर प्राइम होटल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनता की शिकायत पर प्राइम होटल बंद
Sat, 04 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आदर्श नगर कॉलोनी के लोगों ने कन्हैया साहिब चौक के निकट संचालित प्राइम होटल पर सीवरेज की सफाई के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य गंदगी को गली में फेंकने का आरोप लगाया है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर होटल में की जांच कराने मांग की है। इस पर पुलिस ने होटल को बंद करवा दिया।
एसपी ने होटल में रखे विजिटर रजिस्टर को कब्जे में लेकर उनके कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा। शिकायतकर्ता विजय अत्री, विनोद मल्होत्रा, गौरव त्यागी, केसी मित्तल, मुकेश त्यागी, कपिल मदान, सर्वजीत मेहता, राहुल सचदेवा, संजय सचदेवा, अतुल और सचिन मदान सहित अन्य लोगों ने बताया कि होटल रिहायशी कॉलोनी के बीच संचालित हो रहा है।
उनका आरोप है कि वीरवार को होटल का सीवरेज जाम होने पर कर्मचारियों ने पाइप निकाल कर सफाई कराई। इस दौरान सीवरेज से आपत्तिजनक वस्तुएं अन्य गंदगी बाहर निकल कर गली में फैल गई, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में रोष देखा गया। स्थानीय निवासी विनोद मल्होत्रा ने कहा कि इस घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि आखिर मोहल्ले में किस प्रकार की गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवक-युवतियां अपने चेहरे ढक कर होटल में जाते हैं। कॉलोनी से प्रतिदिन बच्चे स्कूल जाते हैं और महिलाओं का आवागमन रहता है। विजय अत्री ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद गांधी नगर चौकी में शिकायत की गई, फिर भी पुलिस नहीं पहुंची।
इसके बाद कॉलोनीवासी पुलिस अधीक्षक से मिले। उनका आरोप है कि पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद गांधी नगर चौकी पुलिस सक्रिय हुई और होटल को बंद कराने की कार्रवाई की गई। एसपी कमलदीप गोयल का कहना है कि लोगों से होटल के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस पर होटल बंद करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।