फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Preparations to tackle dengue inadequate: Devendra

डेंगू से निपटने के लिए तैयारी अपर्याप्त : देवेंद्र

Mon, 22 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations to tackle dengue inadequate: Devendra
देवेंद्र सिंह। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह ने जिले में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियां अपर्याप्त हैं, जिसके चलते मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रहा है। उनका कहना है कि लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि डेंगू प्रभावित इलाकों की तुरंत पहचान कर वहां फॉगिंग अभियान चलाया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में अभी तक कोई व्यापक जागरूकता एवं फॉगिंग अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन

इससे नागरिक डेंगू से बचाव के उपायों से अनभिज्ञ हैं। फॉगिंग का काम भी सही तरीके से नहीं हो रहा है, जिससे मच्छर जनित रोगों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया कि स्कूलों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाए जाएं और घर-घर जाकर आम जनता को डेंगू के लक्षण बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed