{"_id":"64f8ec44736df4a10d0126a9","slug":"preparations-for-the-birth-anniversary-completed-300-security-personnel-deployed-for-arrangements-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-5235-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, व्यवस्था के लिए लगाए 300 सुरक्षा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, व्यवस्था के लिए लगाए 300 सुरक्षा कर्मी
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सात सितंबर का मनाया जाएगा।जन्माष्टमी के लिए मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में भारी भीड़ की व्यवस्था बनाने के लिए प्रबंध कमेटियों की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ इस्कॉन मंदिर में होती है। यहां दर्शन करने के लिए मंदिर प्रांगण से जगाधरी रोड तक लाइन लगती है। इस बार भी इस्कॉन मंदिर में भारी भीड़ होगी। मंदिर प्रबंधक कमेटी का अनुमान है कि इस बार दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए सभी मंदिर कमेटी की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। वहीं थाना पुलिस ने भी मंदिर के आसपास सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया है।
समारोह को लेकर थाना पुलिस ने बुधवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने टीम के साथ मंदिर प्रवेश निकास व अन्य स्थानों का जायजा लिया। वहीं इस्कॉन मंदिर की ओर से करीब 300 सुरक्षा कर्मी व स्वयंसेवी व्यवस्था बनाने के लिए लगाए गए हैं। मंदिर अध्यक्ष दिव्यपुरुष दास ने बताया कि इस्काॅन समिति की ओर से हर साल बड़े स्तर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। मंदिर में हजारों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी करीब दो लाख लोगों के दर्शन करने का अनुमान है। इसे लेकर मंदिर की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है। मंदिर में सुबह से साढ़े चार बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। प्रातः: साढ़े चार बजे मंगल आरती होगी। साढ़े सात बजे गुरु पूजा होगी, जबकि आरती सुबह आठ बजे होगी। दोपहर साढ़े 12 बजे राजभोग आरती होगी। इसके अलावा शाम सात बजे भजन संध्या आरती होगी। मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण जन्म के साथ महाआरती होगी।
जन्माष्टमी पर रंग बिरंगी रोशन में सराबोर हुए मंदिर
जगाधरी। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार कुछ मंदिरों में बुधवार तो कुछ मंदिरों में गुरुवार को जन्मोत्सव समारोह करवाया जा रहा है। दो दिन समारोह होने से पुलिस व प्रशासन को ज्यादा राहत है। चूंकि ऐसे में व्यवस्था बनाने में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वहीं महोत्सव को लेकर मंदिरों में देर रात तक तैयारियां चलती रही। हर मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। दोनों द्वार अलग अलग बनाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है।