{"_id":"625886660b085135952508d1","slug":"preparations-for-making-ring-road-from-highway-to-kalanaur-waiting-for-cm-s-yes-yamuna-nagar-news-knl1049715182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से कलानौर तक रिंग रोड बनाने की तैयारी, सीएम की हां का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से कलानौर तक रिंग रोड बनाने की तैयारी, सीएम की हां का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जगाधरी-छछरौली नेशनल हाईवे पर तिकोना पार्क से कलानौर तक रिंग रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस संबंध में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रिंग रोड का प्रस्ताव रखा है। अब सीएम की मंजूरी के बाद इस पर कार्य आगे बढ़ सकेगा। अगर यह संभव हुआ तो न सिर्फ शहर की सड़कों से यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि लोगों को जाम से भी निजात मिल सकेगी।
प्रतापनगर और दादूपुर क्षेत्र में खनन जोन हैं। खनन जोन में रोजाना करीब पांच हजार ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियां रेत, बजरी लेने के लिए आते हैं। प्रतापनगर से आने वाले सभी ट्रक जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे होकर जगाधरी में जेल के पास से होते हुए कैल से सहारनपुर-पंचकूला बाईपास पर निकलते हैं। वहीं रात को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक यही वाहन शहर के बीचोंबीच बनी सड़क पर लघु सचिवालय के सामने से होते हुए विश्वकर्मा चौक पर निकलते हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिंग रोड बनने से उक्त सभी वाहन तिकोना पार्क से कलानौर-सहारनपुर बॉर्डर पर यमुना नदी के पुल पर निकलेंगे। रेत, बजरी से भरे ओवरलोड व अन्य वाहन जैसे कार, बाइक, कैंटर भी शहर में आने की बजाय रिंग रोड से आना जाना करेंगे।
--------
वाहनों के हिसाब से शहर की सड़कें चौड़ी नहीं
शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि सड़कें जस की तस हैं। कैल से कलानौर तक सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। कई साल पहले शुरू होने के बावजूद काम आज तक पूरा नहीं हुआ। सचिवालय के सामने वाली सड़क से ही दिनभर में 40 हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं। चांदपुर बाईपास, महाराणा प्रताप चौक, गाबा अस्पताल के सामने, जिला न्यायालय के सामने, जगाधरी बस स्टैंड, अग्रसेन चौक से खारवन चौक तक हर समय सड़क पर जाम रहता है।
विज्ञापन
-------
ट्रांसपोर्ट बनाने की भी रखी मांग
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने रिंग रोड के अलावा यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है। ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग कई दशक से की जा रही है। यह मांग पूरी हुई तो शहर की सड़कों की हालत भी बदल जाएगी, क्योंकि जितने भी ट्रक हैं वह सड़क किनारे ही खड़े होते हैं। सड़क पर ही इनकी मरम्मत होती है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की योजना में सहारनपुर मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर प्रस्तावित भी है।
----
वर्जन
छछरौली हाईवे से कलानौर तक रिंग रोड बनने से लोगों को जाम व हादसों से मुक्ति मिलेगी। रिंग रोड व ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा है। दोनों योजनाओं को सीएम ने जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है। इस पर बात चल रही है।
-घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक यमुनानगर।