फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pregnant women will have to wait less, they will get number for ultrasound

Yamuna Nagar News: गर्भवतियों का इंतजार होगा कम, अल्ट्रासाउंड के लिए मिलेगा नंबर

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will have to wait less, they will get number for ultrasound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवतियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सिविल सर्जन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गर्भवतियों को अब इस हिसाब से बुलाया जाएगा कि उन्हें लंबा इंतजार न करना पड़े। भीड़ को देखते हुए नंबर दिया जाएगा ताकि वह अपने समय पर आ सकें।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए करीब 100 लोग पहुंचते हैं। इनमें 30 से 40 गर्भवतियां होती हैं। सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है, इस पर वहां से गर्भवतियों को जिला नागरिका अस्पताल में ही भेजा जाता है। रेडियोलॉजिस्ट के न होने से गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड सोनोलॉजिस्ट डॉ. संजना दुआ करती थी।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवतियों के अलावा अन्य मरीजों के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। फरवरीमें जिला अस्पताल में डॉ. रोहित नागरा ने बतौर रेडियोलॉजिस्ट ज्वाइन किया था। डॉ. नागरा के आने के बाद अस्पताल में रसौली, पत्थरी, कैंसर, इंफेक्शन, लीवर में सूजन, गांठ बनना समेत अन्य रोगों के अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इससे गर्भवतियों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य लोगों का अल्ट्रासाउंड होने से गर्भवतियों को अपने नंबर के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। नंबर देरी से आने के कारण महिलाओं को दोपहर बाद तक बैठा रहना पड़ता है। अब गर्भवतियों को उतनी ही संख्या में बुलाया जाएगा, जिससे अन्य लोगों के भी अल्ट्रासाउंड होते रहें और महिलाओं का नंबर भी जल्दी आ जाए। बाकी की महिलाओं को अगले दिन आने के लिए कहा जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी के इस फैसले ने न केवल गर्भवतियों बल्कि उनके पतियों व साथ आने वाले अन्य परिजनों को भी बड़ा फायदा होगा। क्योंकि गर्भवतियों के साथ उन्हें भी सुबह से दोपहर बाद तक अल्ट्रासाउंड का इंतजार करना पड़ता था। लोग अपना काम, धंधा छोड़ कर या एक-दो घंटे की छुट्टी लेकर आते थे। परंतु अस्पताल में आने पर उनके कई घंटे खराब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed