फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prayer meetings in the field, classes suspended in the verandah

Yamuna Nagar News: मैदान में प्रार्थना सभा, बरामदे में कक्षाएं बंद

Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prayer meetings in the field, classes suspended in the verandah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने खुले में प्रार्थना सभा और कक्षाएं लगाने पर रोक लगा दी है। इसके चलते बुधवार से जिले के विद्यालयों में खुले मैदान में प्रार्थना सभा बंद कर दी हैं। बुधवार को जिले के किसी विद्यालय में न तो मैदान में प्रार्थना सभा करवाई गई और न ही बरामदे में कक्षाएं लगी।
वहीं जिला विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान सभी बीईओ अपने क्षेत्रों के विद्यालय की रिपोर्ट तैयार की है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे की मार को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में खुले में कक्षाएं व प्रार्थना सभाएं करवाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर आदेश के पालन संबंधी निर्देश दिए थे। इसके चलते सभी बुधवार को विद्यालयों में बरामदे में कक्षाएं नहीं लगाई गई। वहीं, प्रार्थना सभाएं भी कक्षाएं में करवाई गई। वहीं, जिला विभाग ने सभी विद्यालयों में सर्दी से बचाव के प्रबंध करवा दिए हैं। विद्यालयों के खिड़की, दरवाजे, रोशनदार व हवा आने वाले स्थान ढक दिया गया है। वहीं, बचाव के अन्य प्रबंध भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिड-डे-मील में किया गया बदलाव : प्रेमलता
जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता ने बताया कि सर्दी को देखते हुए मिड-डे-मील में बदलाव किया गया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से मेन्यू दिया गया है। यह मेन्यू सभी विद्यालयों लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत बच्चों को गर्म तासीर का भोजन दिया जा रहा है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखेंगे।सर्दी से बचाव के विद्यालयों में प्रबंध किए गए हैं। वे विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed