फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prayer is the strength to walk on the path of devotion: Sadhvi Meena, Yamunanagar

भक्ति मार्ग पर चलने का संबल है प्रार्थना : साध्वी मीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayer is the strength to walk on the path of devotion: Sadhvi Meena, Yamunanagar
साप्ताहिक सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग करवाया गया।आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मीना भारती ने ईश्वर की प्रार्थना व भक्ति का भाव समझाया। उन्होंने कहा कि जब हम गुरुदेव की आज्ञा पर भक्ति मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने के प्रयासरत होते हैं, तब काल व माया का प्रभाव हमारा निरंतर बाधित करता है। लेकिन गुरु के चरणों में निरंतर प्रार्थना का भाव बने रहने से काल व माया का प्रभाव शून्य हो जाता है। तभी हम संसार में रहते हुए विषय वासनाओं से मुक्त होकर भक्तिमय जीवन जी सकते हैं।
साध्वी ने कहा कि ज्ञान मार्ग, वह मार्ग है, जिस पर मनुष्य अपनी मनमर्जी से नहीं अपितु पूर्ण सद्गुरु की कृपा से आगे बढ़ता है। ज्ञान व भक्ति का मार्ग मन व माया का मार्ग नहीं है। जब हम स्वयं के प्रयास से इस मार्ग पर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, तब हमारा स्वयं का अहंकार ही बाधक बन जाता है। वहीं दूसरी ओर हम गुरु के चरणों में स्वयं के सभी भावों को समर्पित कर इस पर चलने का प्रयास करते हैं, तो रास्ते में आने वाली बाधाएं मंजिल का रास्ता दिखाती हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि गुरु चरणों में निरंतर प्रार्थना वह संबल है, जिसका सहारे हम अपना मानव जीवन सफल बना सकते हैं। हमें गुरु के चरणों में निरंतर यही प्रार्थना करनी चाहिए कि वे हमें ज्ञान का मार्ग दिखाएं। हम अपना मन, बुद्धि, अहंकार त्याग कर गुरु आज्ञा में निरंतर पथ पर आगे बढ़ते रहें और मानव जीवन को सफल कर पाएं। साध्वी ने कहा कि गुरु चरणों में बुद्धि की नहीं बल्कि मूर्खता की आवश्यकता होती है। जिसे गुरु की बातें समझ में आती है वह भौतिक मोह से दूर हो जाता है। जबकि सिद्ध होने लगता है और सांसारिक प्राणी उसे मूर्ख कहते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु चरण में ध्यान लगाकर मनुष्य को मूर्ख बनकर ही ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान गुरु के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed