फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

टोल प्लाजा पर भाकियू के बैनर में लगाया आतंकवादी संगठन के भिंडरावाला का पोस्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान शनिवार को टोल प्लाजा पर आतंकवादी संगठन के जरनैल सिंह भिंडरावाला का पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया। जरनैल सिंह भिंडरावाला का यह पोस्टर भारतीय किसान यूनियन गांव खानअहमदपुर के बैनर में लगा हुआ था। पहले किसान सोच रहे थे कि यह पोस्टर आंदोलन में मरे किसी किसान का फोटो है। बाद में जब किसानों को पता चला कि यह आतंकवादी संगठन के जरनैल सिंह भिंडरावाला का पोस्टर है तो आनन फानन में उस पोस्टर को उतारा गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि भिंडरावाला का यह पोस्टर किसने लगाया।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में जिले के किसान नेशनल हाईवे 344 के मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा पर नौ दिन से धरना दे रहे हैं। रोज की तरह शनिवार को भी किसान धरना दे रहे थे। सुबह करीब दस बजे किसान आंदोलन में मरे किसानों के लिए कुछ देर का मौन कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद किसानों की नजर टोल प्लाजा के बीच एक बैनर पर लगे आतंकवादी संगठन के जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर पर लगी। बैनर पर भारतीय किसान यूनियन गांव खान अहमदपुर लंगर सेवा लिखा हुआ था। साइड में जरनैल सिंह भिंडरावाला का फोटो था। जबकि ऊपर किसान मजदूर एकता जिंदाबाद लिखा हुआ था। कुछ लोगों ने जब बैनर पर लगे भिडंरावाला के पोस्टर के बारे में चर्चा की तो किसानों में हड़कंप मंच गया। किसानों ने आनन फानन में इस बैनर से भिंडरावाला का पोस्टर उतारा। आतंकवादी भिंडरावाला का पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सदस्यों समेत काफी किसान पहुंच गए। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब पुलिस को मौके से भिंडरावाला का पोस्टर नहीं मिला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रदेश सचिव हरपाल सिंह सुढैल ने बताया कि उनकी यूनियन के किसी भी कार्यकर्ता की ओर से यह हरकत नहीं की गई। किसी शरारती तत्व द्वारा किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए यह शरारत की गई है। पुलिस को इसकी जांच कर आरोपी का पता लगाना चाहिए। उधर, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर का कहना है कि इस घटना की हम निंदा करते है। इस प्रकार की शरारत जिसने भी की है, पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि सूचना पर वे पुलिस कर्मियों के साथ मौके गए थे। लेकिन उस समय उन्हें भिंडरावाला का कोई पोस्टर नहीं मिला। वे मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed