फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

शामलात भूमि पर कब्जा करने के लिए कंपनी ने बांधे तार, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
कोर्ट में विचाराधीन यमुना नदी के साथ लगती शामलात भूमि पर जमना ऑटो कंपनी द्वारा कब्जा करने को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। कंपनी द्वारा कब्जा करने की सूचना दर्जनों किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों ने जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कंपनी कर्मचारियों का विरोध किया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बात करनी चाहि तो ग्रामीण भड़क गए। धीरे धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी। जिसके बाद कंपनी के लोग काम छोड़कर फरार हो गए। गांव फैजपुर के पास स्थित जमीन पर कब्जा करने के लिए जमना ऑटो इंडस्ट्रीज की ओर से चारों ओर बाड़ लगाई जा रही थी। जैसे ही ग्रामीणों और किसानों की इसकी भनक पड़ी, दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के कड़े विरोध के बाद कंपनी प्रतिनिधियों को वहां से जाना पड़ा। करीब दो घंटे तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कलेसर पंचायत के गांव फैजपुर के पास यमुना नदी के साथ लगती शामलात जमीन पर शुक्रवार को जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के कुछ लोग कांटेंदार तारों की बाड़ लगवा रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो वे भड़क गए। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व किसान वहां पहुंच गए। लोगों ने पहुंचते ही काम कर रहे मजदूरों को रोक दिया। विरोध के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर सरपंच संगीता रानी व सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने कंपनी को काम बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण जमील, राशिद, इकराम, नेकी, मुनशाद अली, सलामुद्दीन, ताका, कामिल, इरशाद, हाशिम, अब्दुल रहीम, दीन मोहम्मद कारी, इसराम, मनोहर माडू, मुर्सलीन, मोहम्मद अली, नूर मोहम्मद, हसन, सलीम, आलम, यासीन, तैयब, नौशाद, इमरान, कासिम, असलम, शमशाद, असलो, इस्लाम, मोहम्मद, जमशेद ने बताया कि जमीन की पैमाइश कराए जाने तक तार बाड़ नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शामलात की भूमि है। जिसका केस डीसी की अदालत में चल रहा है। विचाराधीन भूमि पर कंपनी नाजायज तरीके से कब्जा करना चाहती है। जो ग्रामीण बिल्कुल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमना ऑटो कंपनी के कर्मचारी निसार खान ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले जमीन की डिमार्केशन कराई गई थी। उस समय किसी ग्रामीण ने निशानदेही का कोई एतराज नहीं जताया था। ग्रामीणों की संतुष्टि के बाद ही तार बाड़ लगाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीणों को निशानदेही को लेकर कोई एतराज है तो वह अपना संदेह दूर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल काम रोक दिया गया है।
सरपंच प्रत्याशी जमील खान ने बताया कि कलेसर में लगभग 1490 एकड़ शामलात भूमि है। कलेसर पंचायत के साथ फैजपुर गांव भी लगता है। इसलिए इस जमीन पर दोनों गांव के लोगों का बराबर अधिकार है। लेकिन पंचायत ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया। भेदभाव के चलते यह जमीन बेकार पड़ी है। यह जमीन हथनी कुंड मोड़ से लेकर नेशनल हाईवे के दोनों तरफ हिमाचल से सटे लालढांग तक पहुंच गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के खारा पावर हॉउस पर खत्म होती है। लेकिन ग्राम पंचायत की नाकामी की वजह से करोड़ों रुपये की इस जमीन को मनमानी से बेचा जा रहा है। सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया की कंपनी द्वारा जमीन पर नाजायज कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच कलेसर, वन विभाग कलेसर व अन्य अधिकारियों को दी लेकिन किसी ने भी मौका पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई।

शिकायतकर्ता जमील, इकराम व राशीद के अनुसार इस जमीन पर दोनों गांवों की बराबर हिस्सेदारी है, लेकिन प्रभावशाली लोगों द्वारा ग्रामीणों को दबाया जा रहा है। गांव के कुछ लोगों ने बिना अनुमति के अवैध तरीके से कंपनी केे जमीन बेच दी। ग्रामीणों की मांग है कि जबरन जमीन की हिस्सेदारी न हो। कोई व्यक्ति इस जमीन के साथ छेड़छाड़ न करें। उन्होंने सरकार से मांग की कि निष्पक्ष तरीके से इस जमीन के सभी दस्तावेजों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed