फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
तीन कृषि कानून के विरोध में दिल्ली प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर लाठियां भांजने व बल प्रयोग करने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों को दमनकारी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर विभिन्न संगठनों के बैनर तले कर्मचारी अनाजमंडी गेट पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में लघुसचिवालय पहुंचे और नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, रिटायर्ड कर्मचारी संघ संगठन इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सोडे, सीटू से मतलूब हुसैन ने की। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारियों व मजदूरों ने डीसी कार्यालय के सामने अनाज मंडी गेट जगाधरी पर रोष प्रदर्शन किया तथा दिल्ली कूच के दौरान शहीद मानसा पंजाब के किसान को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व कर्मचारी नेता किसान जरनैल सिंह सागवान ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार देश के किसानों से गलत व्यवहार कर रही है। झूठे मुकदमें, लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले, निहत्थे किसानों पर फेंके गए। सड़के तोड़ी गई रोकने के लिए सड़कों पर बड़े ट्रक डंफर अड़ाए दिए गए। लाखों किसान दिल्ली के चारों तरफ सड़कों पर पड़े हुए हैं फिर भी केंद्र मोदी सरकार किसानों व मजदूरों को भ्रमित करने से बाज नहीं आ रही है। इस आपातकाल दौर में भी प्रधानमंत्री एक भाजपा प्रचारक के तौर पर एक देश एक चुनाव का नारा फेंक रहे हैं। एसकेएस जिला सचिव राजपाल सांगवान, सीटू नेता विनोद कुमार त्यागी ने मांग करते हुए कहा कि किसानों को बिना किसी रूकावट के दिल्ली जाने दिया जाए। ताकि मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री किसानों की बात भी कर सके। तीनों कानून वापिस लेकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट अनुसार फसल की पूरी लागत पर 50 प्रतिशत लाभ पर खरीद सुनिश्चित की जाए। सभी जेलों में बंद किसानों नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसान की उत्पीड़न कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। किसान सभा के नेता महिपाल चमरोड़ी ने कहा कि सभी 23 फसलों के समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों का कर्जा माफ किया जाए तथा मजदूरों के लिए कम से कम 600 रुपये दिहाड़ी की जाए। कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महासचिव मांगेराम तिगरा, प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज, सीटू नेता राम कुमार कांबोज, विनोद कुमार त्यागी, सोमनाथ, लाल चंद कांबोज, प्यारेलाल, अजमेर सिंह, नीरू, रेखा सैनी, रिंकू कुमार, यशवंत राणा सहित अन्य नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed