फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
एडीसी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : Yamuna Nagar
तीन कृषि कानून रद्द करवाने के लिए किसानों और आढ़तियों के साथ कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। यह प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशों पर किया गया। जिलास्तरीय प्रदर्शन की अगुवाई रादौर विधायक बिशनलाल सैनी और साढौरा विधायक रेणू बाला ने की। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता अनाजमंडी गेट पर जमा हुए। इस दौरान कांग्रेस ने एडीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विधायक बीएल सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की बलि चढ़ाकर सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। किसानों आढ़तियों के साथ जुड़े तमाम मजदूर, कामगार, कमेरा वर्ग को समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन

वहीं विधायक रेणुबाला ने कहा कि सरकार तमाम वर्गों के साथ धोखा कर रही है। सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा देकर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को गुलाम बनाना चाहती है। जिप के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा ने कहा प्रदेश की महिलाए कुमारी सैलजा के नेतृत्व में किसानों के साथ खड़ी हैं। सरकार गरीबों का निवाला छीनना चाहती है। भाजपा के हर काम से देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। यदि ऐसा ही रहा तो जल्द ही देश विदेशी कर्ज के नीचे दब जाएगा। सरकार अपनी मनमर्जी दूसरों पर थोपना चाहती है। जो विरोध करता है तो उस पर ईडी और सीबीआई के छापा डलवाती है। लोगों को झूठे केसों में फंसाकर देती है। कांग्रेस ने कहा कि तीनों कानून रद्द किए जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री अकरम खान, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, राय सिंह प्रवक्ता, पूर्व जिला प्रधान अनिल गोयल, पूर्व जिला प्रधान राकेश काका, नरपाल, मोहन वर्मा, वेद कुमार, मनोज, पार्षद टिंकू कांबोज, पूर्व पार्षद अमरजीत कोहली, ऊषा कमल, सुमन सैनी, पार्षद दवेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद प्रदीप काका, मेम सिंह दहिया, सतीश सांगवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed