फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

किसानों का प्रदर्शन जारी, इनेलो ने दिया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
pradarsan
तीन अध्यादेशों व किसानों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भारतीय किसान यूनियन का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। भाकियू के इस किसान प्रदर्शन को राजनैतिक दलों व कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। वीरवार को भी किसान सरकार व प्रशासन के खिलाफ खूब गरजे। सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके रोष जताया। वहीं इस दौरान इनेलो ने भाकियू को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

पार्टी नेता गुरुवार को धरना स्थल पर पहुंचे और सरकार की निंदा की। इनेलो ने पिपली रैली के दौरान किसानों पर लाठियां बरसाने को सोच समझकर अंजाम दिया कांड बताया। पूर्व विधायक व वरिष्ठ इनेलो नेता दिलबाग सिंह अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थन देते हुए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की बात कही। दिलबाग सिंह ने कहा के पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है। इनेलो पार्टी किसानों की पार्टी है, चौधरी देवीलाल ने हमेशा से किसानों की आवाज बुलंद की करने का काम किया। कोरोना काल के समय जब किसान की गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी, तो इनेलो ने मंडियों का दौरा कर किसान की गेहूं की खरीद करवा कर उनकी पेमेंट करवाने का काम किया था। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि सरकार जो तीन अध्यादेश किसानों के लिए लाई है वह किसानों का पतन हैं। इससे जमाखोरी की खुली छूट मिल जाएगी। उहोंने कहा की इनेलो 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें। मौके पर नरेश सारन, दलमीरा सैनी, जाहिद खान, खिलाराम नरवाल, अर्जुन सुढ़ैल, सुरेश शर्मा, गुरजिंद्र, सर्वप्रिय, प्रवीन, गगन नरवाल, रवि श्योरण, चंद्रपाल, मामचंद लाठर, मंगतराम सैनी, चतर सिंह कश्यप, मानिक सिंगला, रामपाल वाल्मिकी, महिपाल राणा, अरविंद चड्डा सहित अन्य इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed