{"_id":"5f5e67518ebc3e6df722cc1a","slug":"pradarsan-yamuna-nagar-news-knl44115779","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने थाने में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने थाने में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव लवानी से अगवा कर युवक को स्टोन क्रशर पर ले जाकर रॉड व डंडों से पीटने के आरोपियों को पुलिस डेढ़ माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने रविवार को छप्पर थाने में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जो आरोपी गरीब घरों से थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जो अमीर परिवार के थे, उन्हें अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। एसएचओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद एसएचओ बलराज ने फोन पर डीएसपी से उनकी बात करवाई। डीएसपी ने उन्हें समझाया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी माने और धरना खत्म किया। वहीं परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो फिर से थाने का घेराव किया जाएगा ।
गांव लवानी निवासी कर्म सिंह ने बताया कि बीती एक अगस्त रात करीब नौ बजे उसके भाई सतनाम सिंह को कुछ लोगों ने कार में अगवा कर लिया था। इसके बाद वह रात दो बजे कांसापुर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिसने उन्हें बताया कि उसे संदीप, शुभम, सुरेंद्र और संजीव ने कार में अगवा किया था। वे उसे मददीपुर में स्टोन क्रशन पर ले गए। जहां उसे रॉड व डंडों से पीटा गया। इसके बाद उसे यहां फेंक कर चले गए। इस घटना को हुए लगभग डेढ़ माह हो गया है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उनका कहना है कि इस मामले में पैसे वाले लोग गिरफ्तार नहीं हो रहे। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कर्म सिंह का कहना है कि उसके भाई पर हमला करने में 30 से अधिक लोग शामिल थे। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छप्पर एसएचओ बलराज सिंह ने उन्हें समझाया लेकिन वे मानने का तैयार नहीं थे। बाद में उन्होंने डीएसपी ने फोन पर बात परिजनों की बात करवाई। डीएसपी ने बताया कि यह मामला सीआईए को सौंप दिया है। जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।