फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prabhjot won gold, Sania won a bronze medal

Yamuna Nagar News: प्रभजोत ने जीता स्वर्ण, सानिया ने कांस्य पदक

Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Prabhjot won gold, Sania won a bronze medal
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते ​शिक्षक व मौजूद कोच। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के खिलाड़ियों ने डीएवी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में हुई इस प्रतियोगिता में प्रभजोत ने अंडर-17 वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक और सानिया ने अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
प्रभजोत ने लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने पिछले वर्ष रांची में हुई डीएवी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी प्रभजोत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के खिलाड़ी अनिल कुमार को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

सानिया ने अंडर-19 वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। विद्यालय पहुंचने पर दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य रमन कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। प्राचार्य ने शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरव धीमान, मुकेश और अमिता को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed