{"_id":"66b92e2c11eca4699c082797","slug":"prabhjot-used-to-print-fake-currency-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123645-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रभजोत करता था नकली करेंसी की छपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रभजोत करता था नकली करेंसी की छपाई
Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नकली करेंसी बनाने के मामले में गिरफ्तार जिला अंबाला के गोला गांव निवासी प्रभजोत सिंह ही असली मास्टर माइंड है। वही नकली करेंसी की कंप्यूटर व प्रिंटर से छपाई करता था। पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार व पीपलीवाला निवासी ओम सिंह का जिम्मा सप्लायर को तलाशना था। पुलिस तीनों से रिमांड के दौरान पूछताछ में यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने नकली करेंसी की सप्लाई कहां-कहां की है।
पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पंचकूला के पीर मुछल्ला में जिस फ्लैट में नकली करेंसी की छपाई हो रही थी उसे अशोक व ओम सिंह ने ही खरीदा था। दोनों ने सप्लायर के माध्यम से राजस्थान में भी नकली करेंसी की सप्लाई की थी। परंतु दोनों आरोपियों को करेंसी सप्लाई करने वाले सप्लायर का नाम व पता मालूम नहीं है। जिस कारण उस तक पहुंचने में सीआईए-वन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
वहीं इनके साथ दो अन्य आरोपियों के मिले होने की बात भी सामने आ रही है। जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से अब तक नकली करेंसी के कुल 13 लाख 66 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। इनमें शाहरूख से 41200 रुपये अरूण से 50 हजार रुपये बरामद हुए थे। जबकि 12.75 लाख रुपये पंचकूला स्थित इनके फ्लैट से मिले थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीआईए-वन की टीम ने बलौली टी-प्वाइंट पर जाकर बाइक सवार हड़ौली निवासी अरुण उर्फ लूसी व लेदा खादर निवासी शाहरुख को नकली करेंसी के साथ पकड़ा था। अरुण पर पहले भी लूट व चोरी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। शाहरुख 19 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ करीब 10 माह पहले पकड़ा गया था और वह भी जमानत पर बाहर आया हुआ है। दोनों आपस में दोस्त हैं।
उनसे की गई पूछताछ में पता चला था कि वे नकली करेंसी प्रभजोत के पास से लेकर आते हैं। जिसने पंचकूला के पीर मुछल्ला में फ्लैट में कार्यालय बनाया हुआ है। जिस पर टीम ने वहां रेड की तो वहां से वहां से अंबाला के गांव गोला निवासी प्रभजोत, पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार, पीपलीवाला निवासी ओम सिंह व पंजाब के पटियाला गांव सलेमपुर बलिया निवासी राहुल को पकड़ा गया। उनके पास से 12.75 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई थी।