फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Power supply disrupted by storm; mercury drops by five degrees due to rain

Yamuna Nagar News: आंधी से बिजली आपूर्ति रही ठप, बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 12 Jun 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm; mercury drops by five degrees due to rain
यमुनानगर में वीरवार की रात तेज हवा के साथ शुरु  हुई बारिश। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बुधवार देर रात करीब दो बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश के साथ लगभग पांच से सात मिनट ओलावृष्टि हुई। महज 3.9 मिलीमीटर बारिश से जिले का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बारिश के कारण बिजली कटना लोगों के आफत बन गया। व्यासपुर में चार से ज्यादा देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भी रात दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं वीरवार रात साढे़ आठ बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
कई दिन प्रचंड गर्मी के बाद वीरवार का मौसम काफी राहत भरा रहा। वीरवार सुबह जिले में घने बादल छाए रहे और वातावरण में ऐसा महसूस हुआ मानो रात का अंधेरा अभी भी कायम हो। ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। इस दौरान 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कों तथा गलियों में पानी भर गया। जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल राहगीरों को हुई। दूसरी तरफ बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। ठंडी हवा ने उमस से काफी राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश की संभावना है। वहीं, रविवार को भी बादलवाई के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए अच्छी है।
व्यासपुर में चार घंटे बिजली रही ठप
आंधी व बारिश के कारण व्यासपुर में ब्रेकडाउन हो गया। सुबह तेज हवा के कारण आए फाल्ट से ब्रेकडाउन हो गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह सात बजे गुल हुई बिजली 11 बजे के बाद बहाल हुई। बिजली न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में रात और सुबह बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह बिजली कटने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।

कहां कितनी बारिश
जगाधरी 4 मिमी
छछरौली 2 मिमी
रादौर 1 मिमी
व्यासपुर 2 मिमी
साढौरा 5 मिमी
प्रतापनगर 9 मिमी
सरस्वतीनगर 4 मिमी

यमुनानगर में वीरवार की रात तेज हवा के साथ शुरु  हुई बारिश। संवाद

यमुनानगर में वीरवार की रात तेज हवा के साथ शुरु  हुई बारिश। संवाद- फोटो : Archive

यमुनानगर में वीरवार की रात तेज हवा के साथ शुरु  हुई बारिश। संवाद

यमुनानगर में वीरवार की रात तेज हवा के साथ शुरु  हुई बारिश। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed