फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Power house is being upgraded, now uninterrupted electricity will be available

Yamuna Nagar News: पावर हाउस हो रहा अपग्रेड, अब निर्बाध मिलेगी बिजली

Wed, 10 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Power house is being upgraded, now uninterrupted electricity will be available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दोसड़का स्थित 66 केवीए पावर हाउस की क्षमता को 220 केवीए तक अपग्रेड करने का काम जारी है। यह काम पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने के अलावा वोल्टेज की कमी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
बिजली निगम के कंस्ट्रक्शन विंग के एसडीओ मनु कौशिक ने बताया कि अपग्रेड किए जा रहे पावर हाऊस को सीधे ग्रिड से जोड़ा जाएगा। जिसकी वजह से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी कई समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पावर हाउस में 100 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। वहीं 220 केवीए की बिजली आपूर्ति को 66 केवीए में परिवर्तित के लिए दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 220 केवीए की बिजली आपूर्ति को 33 केवीए की आपूर्ति में परिवर्तित करने के लिए एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। इस काम को अंजाम देने के लिए पावर हाउस के फीडरों को बारी-बारी से शट डाउन किया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किए जाने तथा ट्रांसमिशन क्षमता में वृद्धि से होने से क्षेत्रवासियों को बहुत सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


66 केवीए पावर हाउस में वर्तमान में 28 फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। मांग के अनुपात में इनकी क्षमता कम होने से यह सभी फीडर ओवरलोड होने से बार-बार कट लगाने की नौबत आती है। तो वहीं ओवरलोड होने के कारण लाइन में फाल्ट की भी समस्या रहती है। फीडर ओवरलोड होने की समस्या के समाधान के लिए पावर हाऊस अपग्रेड होने के बाद फीडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मनु कौशिक के अनुसार अपग्रेड होने के बाद साढौरा के आसपास के एरिया में 33 केवीए के तीन नए बिजली घर भी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 11 केवीए के तीन नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed