फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Positive thinking is the key to success: Anoop

सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : अनूप

Sat, 04 Jul 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking is the key to success: Anoop
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग को सम्मानित करते आयोजक। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आरोहण वेलफेयर सोसाइटी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी और इनर व्हील क्लब, जगाधरी-यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि सकारात्मक सोच सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
कार्यक्रम में जेएनएन कॉलेज, हिंदू गर्ल्स कॉलेज, एमएलएन कॉलेज, यूपीईएस विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय तथा चेन्नई से आए प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य चोपड़ा ने कहा कि आज का युवा तनाव और आत्मविश्वास की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब, जगाधरी-यमुनानगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रागिनी विनायक एवं उनकी टीम ने संस्था का भ्रमण कर दिव्यांग लाभार्थियों को फल वितरित किए और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान से जुड़ने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोहण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा लंबे समय से संस्था के सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। दीपावली पर दिव्यांग बेटियों द्वारा निर्मित मोमबत्तियों को विद्यालय में प्रदर्शित कर उनके हुनर को मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने इनर व्हील क्लब के नियमित सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की समन्वयक रेखा ठकराल ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed