फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Portal not open, Directorate issued waiting list, Yamunanagar

नहीं खुला पोर्टल, निदेशालय ने जारी की प्रतीक्षा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Portal not open, Directorate issued waiting list, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को ओपन काउंसलिग के लिए पोर्टल खोला जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से पोर्टल नहीं खोला गया। वहीं विभाग की ओर से दोपहर ढाई बजे के बाद दाखिले के लिए प्रतीक्षा सूची जारी कर दी। अब इस सूची में शामिल विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल करने के लिए दस्तावेज जमा करवाए जाएंगे।
विभाग की ओर से सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पोर्टल खोला जाना था। ओपन काउंसलिग को लेकर कालेजों में विद्यार्थी भी पहुंचे। अब विभाग के निर्देशों के तहत बुधवार को कालेज की ओर से ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। पोर्टल खुले या नहीं, कालेजों में सीधे दाखिले होंगे। बुधवार को ओपन काउंसलिग के तहत जारी होने वाली मेरिट लिस्ट में दाखिले को लेकर मारामारी होगी।
विज्ञापन

दरअसल इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने सामान्य रूप से मेरिट लिस्ट जारी न करते हुए विषय अनुसार दोनों ही मेरिट लिस्ट जारी की है। हालांकि ओपन काउंसलिग में विद्यार्थियों के पसंद के अनुसार मेरिट लिस्ट लगाए जाने का अनुमान है। ऐसे में विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिग से जारी होने वाली मेरिट लिस्ट से दाखिले की दरकार है। अब कालेज प्रबंधन की ओर से सामान्य रूप से मेरिट लिस्ट जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ओपन काउंसलिग के लिए पोर्टल खोला जाना था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण यह खुल नहीं पाया। विभाग की ओर से केवल प्रतीक्षा सूची ही जारी की गई है। अब बुधवार को कालेज प्रबंधन की ओर से मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी, जिसके बाद विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। -डॉ. बलजीत कौर, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज छछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed