फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Portal is slow, caste certificate is not being made

Yamuna Nagar News: पोर्टल धीमा, नहीं बन रहे जाति प्रमाणपत्र

Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Portal is slow, caste certificate is not being made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरल हरियाणा पोर्टल नहीं चलने से लोगों का कोई काम नहीं हो रहा। पोर्टल 29 मई से बंद पड़ा है। वहीं वीरवार को पोर्टल की रफ्तार होने की वजह से किसी सुविधा के लिए भी आवेदन ठीक से नहीं हो पाया। सबसे ज्यादा चिंता उन युवाओं की बढ़ी हुई है जिन्हें सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए आवेदन करना है। जाति, रिहायशी व ईब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र न बनने से वह सीईटी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
जिनके आवेदन 28 मई तक हो चुके थे उनके प्रमाणपत्र भी डाउनलोड नहीं हो रहे। सीईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जून है। इसके आवेदन के साथ आय, जाति, आवास आदि प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है। दूसरी प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए सभी विद्यार्थियों क लिए प्रमाणपत्र बनवाने जरूरी हैं। सरल पोर्टल पर सबसे ज्यादा परेशानी अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही है। जिनके पहले अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बने हुए हैं उन्हें अब ओएससी का प्रमाणपत्र बनवाना है।
विज्ञापन

इसके बिना वह सीईटी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सप्ताह भर से सर्टिफिकेट नहीं बनने की वजह से अभ्यर्थी सीईटी के आवेदन नहीं कर पाए हैं। प्रमाण पत्र न बनने से जिले के हजारों सीईटी अभ्यर्थी व कॉलेजों में दाखिला लेने वाले हजारों छात्र परेशान हैं। सीएससी संचालक राकेश ने बताया कि सुबह से शाम तक सरल पोर्टल और सीईटी की साइट पर आवेदन करने में लगे रहे। कभी ओटीपी नहीं आता तो कभी सबमिट का बटन नहीं दिखाई देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा लोगों के मांग रहा मृत्यु प्रमाणपत्र
सरल पोर्टल को अपडेट करने के बाद चालू किया गया था, लेकिन इसमें तकनीकी खामी आ गई। जिन युवाओं को अपने ओएससी के प्रमाण पत्र बनवाने हैं, उसके लिए उनके जिंदा माता-पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए कहा जा रहा है। बिना इसके आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाती। इस तकनीकी खामी की वजह से सीईटी के हजारों अभ्यर्थी अपना फार्म नहीं भर पा रहे।
सुबह नौ बजे से इंतजार

कांसापुर निवासी कर्ण कुमार ने बताया कि उसे अपनी बाइक की एनओसी के लिए आवेदन करना था। आज सुबह वह नौ बजे ई-दिशा केंद्र जगाधरी में पहुंच गया था। कर्मचारियों ने उसे बताया कि पोर्टल नहीं चल रहा है। इसलिए वह एक-दो दिन में आकर पता कर लें। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह वापस जा रहा है। पोर्टल शुरू होने की जानकारी मिलने पर फिर आएगा।

आवेदन नहीं कर पा रहा

बैंक कॉलोनी के मनीष ने बताया कि उसे अपनी बाइक की एनओसी लेनी थी। इसके लिए वह कई दिनों से जगाधरी स्थित ई-दिशा केंद्र में चक्कर काट रहा है। यहां आकर पता चलता है कि पोर्टल नहीं चल रहा। आवेदन करने के लिए वह सुबह से ई-दिशा में बैठा है। ढाई घंटे से इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक पोर्टल नहीं चला। उसकी तरह अन्य लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed