फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pooja wins in news writing competition , Yamunanagar

समाचार लेखन में पूजा ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pooja wins in news writing competition , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ विजुअल आर्ट्स एंड मास कम्युनिकेशन ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रतियोगिताएं कराईं। समाचार लेखन में बीएएमसी प्रथम वर्ष की पूजा पहले, ईशु दूसरे, बीएएमसी तृतीय वर्ष की तेजस्वनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू सोनी ने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में कार्यक्रम करवाया गया। डॉ. वरिंद्र गांधी न छात्राओं को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। चार जुलाई 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। परिषद ने 16 नवंबर 1966 से अपना औपचारिक कामकाज शुरू किया था। तभी से हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. रीतू सोनी ने बताया कि इस दौरान कॉलेज में समाचार लेखन और पाठन प्रतियोगिताएं करवाई गई। कॉलेज प्रो. डॉ. नीना गोयल, डॉ. आरती सिंह और डॉ. प्रभजोत कौर नेनिर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। समाचार लेखन में बीएएमसी प्रथम वर्ष की काजल और अनीति ने सांत्वना पुरस्कार जीता। समाचार पठन में बीएससी मल्टीमीडिया की विशाखा और बीएएमसी प्रथम वर्ष की ईशु ने पहला, बीएएमसी प्रथम वर्ष की काजल और बीएससी मल्टीमीडिया की ज्योति पुंडीर ने दूसरा, पंजाबी ऑनर्स की मुस्कान और निक्की ने तीसरा स्थान पाया। बीएएमसी प्रथम वर्ष की श्वेता और बीएससी मल्टीमीडिया प्रथम वर्ष की वर्षा ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed