{"_id":"668c8b98ce1cf84508021c3a","slug":"pollution-reduced-due-to-rain-aqi-reached-42-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121670-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बारिश से कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 42 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बारिश से कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 42 पर पहुंचा
Tue, 09 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मानसून में हो रही बारिश की बदौलत जिले के लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला है। बारिश की वजह से शहर में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) कम हुआ है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 42 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसका स्वास्थ्य पर कोई नुकसान नहीं होता।
एक दिन पहले रविवार को एक्यूआई 32 माइक्रोग्राम था। 15 दिनों से एक्यूआई का स्तर 100 से नीचे बना हुआ है। जबकि जून माह में एक्यूआई 148 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया था। प्रदूषण बढ़ने का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिससे लोगों को गले की बीमारी, गला दर्द, खराश व एलर्जी की शिकायत ज्यादा होती है। अब बारिश के बाद प्रदूषण में गिरावट होने से लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा जरूर मिल रही है। पहले लगातार पड़ रही गर्मी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा था। अब लोगों को इससे इससे राहत मिलेगी।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पूनिया ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है। बारिश से हवा में मौजूद धूल व हानिकारक गैस के कण जमीन पर आ जाते हैं। जिससे हवा साफ हो जाती है। इससे ज्यादा बारिश होने से एक्यूआई का स्तर और भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
बादल छाए, नहीं हुई बारिश
जिले में रविवार रात से ही जिले में बादल छाए थे। सोमवार सुबह भी मौसम सुहावना था, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि कहीं-कहीं बू छिटपुट फुहारें जरूर गिरी। जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना कम है। बारिश न होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है।