फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pollution level increased in air, difficulty in breathing

Yamuna Nagar News: हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, सांस लेने में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pollution level increased in air, difficulty in breathing
दिवाली से पहले शहर की हवा को प्रदूषण का ग्रहण लग गया है। हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आंखों में हो रही जलन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। 15 दिनों से लोग गला दर्द व जुकाम से ज्यादा परेशान हैं। शाम होते ही सड़कों पर स्मॉग सा छाने लगता है जिसमें सामने कुछ भी साफ-साफ दिखाई नही देता। दो दिनों से तो शहर में एक्यूआई का स्तर 250 से ऊपर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दिवाली तक यह 350 माइक्रोग्राम तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में पराली का जलाया जाना भी शहर में बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण है। हवा के साथ पराली जलाने से बढ़ता धुआं शहर में आ रहा है। हालांकि गत वर्ष से पराली के मामले इस बार काफी कम हैं। अभी तक पराली जलाने के 73 मामले पकड़ में आ चुके हैं। पराली जलाने वाले किसानों पर कृषि एवं कल्याण विभाग की तरफ से 2500 रुपये प्रति एकड़ की दर से जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा शहर में जलाया जा रहा कूड़ा व सड़कों पर वाहनों के टायरों से उड़ती धूल भी प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। हवा में घुल रहे धूल के कण सांस के माध्यम से शरीर में जाकर लोगों को बीमार कर रहे हैं। धूल के कण गले में जमने से गला दर्द के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गाेयल का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने का असर आंखों पर भी पड़ता है। इससे आंखों में जलन होती है। जलन होने पर आंखों को मथना नहीं चाहिए। साफ पानी से दिन में कई बार आंखों को धोना चाहिए। यदि आंखों में ज्यादा दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 अक्तूबर 157
26 अक्तूबर 137
27 अक्तूबर 166
28 अक्तूबर 158
29 अक्तूबर 135
30 अक्तूबर 130
31 अक्तूबर 181
01 नवंबर 182
02 नवंबर 273
03 नवंबर 250


0 से 100 - अच्छा
101 -200 - सामान्य
201-300- खराब
301-400 - बहुत खराब
401-500- बहुत ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed