फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pollution level decreased due to rain

Yamuna Nagar News: बारिश से कम हुआ प्रदूषण का स्तर

Tue, 13 Aug 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Pollution level decreased due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून में हो रही बारिश की बदौलत जिले के लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला है। बारिश की वजह से शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कम हुआ है। सोमवार को शहर का एक्यूआई 49 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसका स्वास्थ्य पर कोई नुकसान नहीं होता।
बीते 11 दिनों से एक्यूआई का स्तर 50 से नीचे बना हुआ है। एक अगस्त को यह 54 माइक्रोग्राम था। जून माह में एक्यूआई का स्तर 148 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया था। प्रदूषण बढ़ने का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिससे लोगों को गले की बीमारी, गला दर्द, खराश व एलर्जी की शिकायत ज्यादा होती है। अब बारिश के बाद प्रदूषण में गिरावट होने से लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा जरूर मिल रही है। पहले लगातार पड़ रही गर्मी के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों जो उमस हुई थी उसका असर स्वास्थ्य पर किस कदर पड़ा यह सभी ने देखा। उमस के कारण लोग घमोरी, एलर्जी का शिकार हो रहे थे। अब लोगों को इससे राहत मिली है। रविवार को दिनभर अच्छी बारिश होती रही। रात से ही जिले में बादल छाए हुए थे। सोमवार सुबह भी मौसम सुहावना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बादल भी छाए रहेंगे। इसके अलावा बारिश भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का पड़ता है असर : विरेंद्र पूनिया
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पूनिया ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है। बारिश से हवा में मौजूद धूल व हानिकारक गैस के कण जमीन पर आ जाते हैं, जिससे हवा साफ हो जाती है। इससे ज्यादा बारिश होने से एक्यूआई का स्तर और भी नीचे आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed