{"_id":"66f326ac59f87784440e2325","slug":"polling-teams-will-reach-every-house-from-today-till-27th-disabled-and-elderly-will-cast-their-votes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-125877-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर-घर पहुंचेंगी पोलिंग टीमें, आज से 27 तक दिव्यांग, बुजुर्ग डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर-घर पहुंचेंगी पोलिंग टीमें, आज से 27 तक दिव्यांग, बुजुर्ग डालेंगे वोट
Wed, 25 Sep 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। इस बार चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही वोट करने की सुविधा है। 25 से 27 सितंबर तक पोलिंग पार्टी घर-घर पहुंचकर मतदान कराएंगी। आवेदन करने वाले मतदाताओं के घर पर पोलिंग पार्टी पहुंचेंगी। पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों साढौरा, जगाधरी, यमुनानगर व रादौर में दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए 25 सितंबर व 27 सितंबर को घर- घर जाकर वोटिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिसके लिए कुल 12 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है।
प्रत्येक टीम के साथ एक-एक माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जिन्होंने बीएलओ के माध्यम से 12-डी फार्म भरकर आवेदन किया था। डीसी ने बताया कि टीमें पोस्टल बैलेट के माध्यम से चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर मतदान करवाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए साढौरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन , जगाधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन, यमुनानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन और रादौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी और मतदान की गोपनीयता को पूरी तरह से बरकरार रखा जाएगा।