फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police will raid the hideouts of gangster Kala Rana, Yamunanagar

गैंगस्टर काला राणा के ठिकानों पर दबिश देगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police will raid the hideouts of gangster Kala Rana, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कारोबारी रघुनाथ प्रजापति की शार्प शूटरों से हत्या कराने के आरोपी मोस्ट वांटेड काला जठेड़ी से एसटीएफ व सीआईए पुलिस की पूछताछ कर रही है। रिमांड में पहले दिन जठेड़ी ने गैंगस्टर काला राणा के कई ठिकानों का पता बताया। जठेड़ी ने जिन जगहों के नाम बताए हैं, पुलिस अब उन ठिकानों पर दबिश देगी।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि काला जठेड़ी और काला राणा कई दिन से रघुनाथ से रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी न देने पर दोनों बदमाशों ने शार्प शूटरों को भेजकर रघुनाथ की हत्या करवाई थी। मामले में अब काला राणा की गिरफ्तारी बकाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कारोबारी रघुनाथ की हत्या रंगदारी न देने पर बदमाश काला राणा व काला जठेडी ने कराई थी। यह खुलासा 4 जुलाई 2021 को दिल्ली से प्रोडक्शन रिमांड पर लिए बदमाश सोनीपत के बिचपड़ी निवासी सुमित ने किया था। सुमित ने काला जठेडी व काला राणा के कहने पर ही अपने साथी चंडीगढ़ निवासी शेरा उर्फ चीमा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद मारकंडा के गांव जंधेड़ी निवासी राजन उर्फ राजन जाट उर्फ अनिल व पलवल के कुंडल निवासी कृष्ण बाहर रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से चीमा का राजस्थान के चूरू व कृष्ण का पंजाब में एनकाउंटर हो चुका है। सुमित व राजन को पुलिस इस केस में प्रोडक्शन रिमांड पर ले चुकी है। इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में आठ लोगों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है। कुछ दिनों पहले काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया था।
तब से काला जठेड़ी तिहाड़ जेल में था। मंगलवार को स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे दिल्ली तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई और उसे अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा था। अदालत ने दो दिन का रिमांड मंजूर किया था। गैंगस्टर काला जठेड़ी पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व उत्तर प्रदेश में हत्या व फिरौती के लगभग 40 मामले दर्ज है।
एसटीएफ इंचार्ज निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि काला जठेड़ी से काला राणा के ठिकानों के बारे में पूछताछ की गई है। कुछ जगहों के नाम उसने बताए हैं। अब इन जगहों पर दबिश दी जाएगी। पूछताछ में सामने आया कि रघुनाथ की हत्या कराने के लिए काला जठेड़ी ने बदमाशों को भेजा था। अब पुलिस को रघुनाथ प्रजापति हत्याकांड में आरोपी काला राणा की तलाश है।

ये था मामला
कृष्णा कालोनी निवासी रघुनाथ उर्फ रघु की 28 अगस्त 2020 की सुबह साढ़े 11 बजे अमर मार्केट के पास उनके श्री गणपति विजन शोरूम पर गोली मारकर दो बदमाशों ने हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि बदमाश दो नहीं, चार थे। उनकी पत्नी पूर्व पार्षद पुष्पलता ने आरोप लगाया था कि बदमाश काला राणा उनके पति से रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी न देने पर उनके पति की हत्या की गई है। पहले पुलिस ने इस मामले में शोरूम के सेल्समैन गुलशन की शिकायत पर अज्ञात में केस दर्ज हुआ था। जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो काला राणा व काला जठेड़ी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed