{"_id":"686c1403c3203707fd05c0cd","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-kanwar-yatra-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140445-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : एसपी
Tue, 08 Jul 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 11 से 23 जुलाई तक चलने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक एवं भाईचारे से संपन्न करने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि यात्रा पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मुख्य मार्गों तथा अन्य मार्गों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैद है।
सभी राइडर व गाड़ियां समय-समय पर जिले में गश्त करेगी। अगर उन्हें लगता है कि कहीं भी कांवड़ियों को चलने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहां से उन्हें सही तरह से निकालने का काम करेगी ताकि किसी तरह का कोई भी हादसा सड़क के ऊपर न हो। एसपी ने कहा कि उनके पास आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र होना चाहिए। जो कांवड़िये साउंड व झांकी की यात्रा लेकर जाते हैं उसकी ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा जो कांवड़िये रादौर या अंबाला जिले से आते है वह बाईपास हाईवे से होकर जाएंगे। सड़कों पर मार्किंग पीली पट्टी लगाई जाएगी। जिले में विभिन्न स्थानों पर 10 क्रेनों की व्यवस्था भी की जाएगी। शिविरों के आयोजक सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करवाएंगे।