{"_id":"8dfbdc7fe461a4c041ca0cad816f9ed8","slug":"police-stops-teen-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, वापस भेजी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी, वापस भेजी बारात
यमुनानगर
Updated Tue, 17 Dec 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव मियापुर में बारात को उस समय बैंडबाजों के साथ बैरंग वापस जाना पड़ा, जब पुलिस प्रशासन को पता चला की दुल्हन नाबालिग है।
गांव मियांपुर के यूसुफ की लड़की का रिश्ता गांव कोट के एक परिवार में हुआ था। लड़के और लड़की के शादी का दिन सोमवार निश्चित किया गया था।
जिसके तहत सोमवार को दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेने पहुंच गया। लेकिन इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली के गांव मियांपुर में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। पुलिस मौके पर जा पहुंची और पुलिस ने शादी को रुकवा दिया।
पुलिस ने लड़की के घर पहुंच कर उसके परिजनों से पूछताछ की और लड़की की उम्र से संबंधित कागजात देखे तो पाया गया कि लड़की की नाबालिगहै। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों को बिलासपुर में कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने लड़की की शादी पर चार माह के लिए रोक लगा दी।
वहीं पुलिस ने लड़की के पिता को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि लड़की के जन्म से संबंधित दस्तावेज में उसकी उम्र 17 वर्ष आठ महीने है। जो कि लड़की के नाबालिग होने को दर्शाता है।