फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police stopped the farmers going to give memorandum to the Education Minister

शिक्षामंत्री को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the farmers going to give memorandum to the Education Minister
यमुनानगर। बारिश के कारण खराब हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के आवास की तरफ जा रहे किसानों को बैरिकेड्स लगाकर बीच रास्ते में रोक लिया गया, जहां किसानों ने विरोध प्रकट कर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुशील को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि पिछले दिनों बारिश के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। सबसे अधिक नुकसान छछरौली क्षेत्र में हुआ है। ऐसे किसानों की संख्या कम नहीं है जिनको खाने के लिए अनाज व पशुओं के लिए चारे का भी संकट झेलना पड़ेगा। ऐसे किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से डीसी के माध्यम से कई बार ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। प्रभावित फसलों की स्पेशल गिरदावरी की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके आज तक सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया। आज तक न तो स्पेशल गिरदावरी के आदेश हुए और न ही नुकसान का रिकार्ड बन पाया। बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद इस समस्या का हल नहीं हो पाया। यही कारण है कि शनिवार को प्रदेश में मंत्रियों को ज्ञापन दिए गए। मांग की गई कि पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। भाकियू के डायरेक्टर मंदीप रोड छप्पर ने भी सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed