फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police sent the father of the accused who robbed 50 lakhs to judicial custody

50 लाख लूटने आरोपी के पिता को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police sent the father of the accused who robbed 50 lakhs to judicial custody
यमुनानगर। एचडीएफसी बैंक के बाहर हुई 50 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए गांव भगवानपुर निवासी आरोपी सरबजीत सिंह के पिता बलदेव सिंह को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उधर पीलिंग व्यापारी से दो लाख 80 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सरबजीत और गुरदीप को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया हुआ था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 17 मई को बंसल ट्रेडर्स पर कार्य करने वाला श्रवण सिंह एचडीएफसी बैंक में कैश जमा कराने के लिए आया था। जब वह कार से उतर बैंक जाने लगा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या कर 50 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले की तफ्तीश करते हुए सीआइए-टू की टीम ने भगवानपुर निवासी सरबजीत, मनीष, राहुल, सर्वप्रीत, मनदीप, दमनदीप व भोजपुर के गुरदीप को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों से पिस्टल, ज्वेलरी और साढ़े 11 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि सरबजीत ने गैंग बना रखा था। इसके अलावा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वेलर विनोद को गोली मारकर जेवरात लूटने, रादौर में गश्त कर रहे एसआइ को गोली मारने और पीलिंग व्यापारी से दो लाख 80 हजार रुपये लूटने की वारदातों को भी अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि सरबजीत अपने पिता बलदेव की शह पर क्राइम करता था। जिस पर पुलिस ने बलदेव को भी साजिश रचने का आरोपित बनाया और उसे भी गिरफ्तार किया। लूट की कुछ रकम भी उससे बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed